सक्ती 21 अक्टूबर 2026 - टीम गरबा कार्निवल द्वारा 15 और 16 अक्टूबर 2026 को हटरी चौक के शुभम ग्रीन्स में आयोजित गरबा कार्निवल सीजन - 5.0 के आयोजन की शानदार सफलता को लेकर आयोजक काफी उत्साहित है। और उन्होंने इस सफलता का श्रेय सक्ती जिले वासियों को देते हुए आगे और भव्य और विशाल गरबा इवेंट का आयोजन करने की बात कही है।

टीम गरबा कार्निवल के आयोजकों ने एंट्री पास की कमी को लेकर कहा कि उनकी जानकारी में यह बात सामने आई है कि एंट्री पास नही मिलने से कई लोग इस गरबा कार्निवल में हिस्सा नहीं ले पाए और इस बात का उन्हें काफी अफसोस है। टीम गरबा कार्निवल के आयोजकों ने लोगों को अश्वस्त किया है कि अगले आयोजन में इस तरह की दिक्कत नही आएगी साथ ही यह अपील भी की है कि एंट्री पास समय रहते ले ले क्योंकि यह सीमित मात्रा में रहती है।

बता दे कि गरबा कार्निवल पिछले 04 साल से गरबा का सफल आयोजन करते आ रहा है ,यह टीम के द्वारा 5 वा शानदार आयोजन था और खास बात यह कि लोगो की मांग पर इस बार गरबा कार्निवल दो दिनों के लिए आयोजित किया गया था। और इस बार गरबा कार्निवल 5.0 के आयोजन को एंकर दामिनी पटेल, एंकर आर.जे. विशाल और युवा दिलों की धड़कन DJ यम की टीम व छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध कलाकार लता साहू एवं आस्था शर्मा भी लोगो के बीच जा कर उनके साथ गरबा कर उनका उत्साह वर्धन किए थे ।

गरबा कार्निवल 5.0 के सुपर डुपर हिट होने के बाद आयोजक अब इस बात पर विचार कर रहे है कि 6.0 में बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस तम्मना भाटिया या फिर कोई ऐसे एक्ट्रेस को लेकर आये जो लोगो के साथ रास गरबा खेल कर उनका उत्साह वर्धन कर सके।

16 अक्टूबर को शुभम ग्रीन्स में आयोजित  गरबा कार्निवल 5.0 की खास बातें..

आयोजन एवं सहयोग..

आयोजक: टीम गरबा कार्निवल

प्रस्तुतकर्ता: नितारा वर्ल्ड

Powered by (सौजन्य): माँ महामाया ज्वैलर्स एवं आयुष मोबाइल 

co powered by (सह सौजन्य): वंदना इलेक्ट्रिक एवं डॉ आशुतोष डेंटल क्लिनिक