राजनांदगांव 20 अक्टूबर 2026 - छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में दशहरे पर रक्षित केंद्र में शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने विभागीय अस्त्र - शस्त्रों की पूजा की। इस दौरान शस्त्रागार में रखी राइफल, रिवॉल्वर, गोलाब- बारूद और पुलिस विभाग में उपयोग होने वाले अन्य हथियारों का विधिवत पूजन किया गया।
पूजा संपन्न होने के बाद SP अंकिता शर्मा ने परंपरा के अनुसार हर्ष फायरिंग कर शस्त्र पूजन की रस्म निभाई। शस्त्र पूजा के साथ पुलिस विभाग के वाहनों की भी पूजा की गई. वाहनों पर तिलक लगाकर पारंपरिक अनुष्ठान संपन्न कराया गया।
बता दे कि पुलिस विभाग में शस्त्रों और वाहनों का विशेष महत्व होता है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों की रोकथाम और आपात परिस्थितियों में नागरिकों की सहायता के लिए इनका उपयोग किया जाता है। विजयादशमी के अवसर पर शस्त्रों और वाहनों की पूजा करने की परंपरा लंबे समय से चली आ रही है।
शस्त्र पूजन कार्यक्रम के बाद SP अंकिता शर्मा ने राजनांदगांव जिले के सभी लोगो को विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएं दीं।












