सक्ती 20 अक्टूबर 2026 -  पूरे देश मे विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। देश के कई हिस्सों में बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाते हुए रावण का पुतला दहन किया जा रहा है तो कई जगहों पर रावण की प्रतिमा पर पूजा अर्चना की जा रही है।

अब बात करे सक्ती की तो यँहा भी विजयादशमी की धूम है. शहर के हर गली मोहल्ले में तरह तरह के रावण के पुतले बना कर उसे जलाने की तैयारी है। क्या बच्चे और क्या बूढ़े सभी रावण को जलाने के लिए बेताब है। लेकिन खास बात यह है कि सक्ती के अमित तम्बोली ने अंशु , आशी और रोली, मौली की मदद से जो आधुनिक रावण तैयार किया है उसे जलाने के लिए कोई भी तैयार नही है।

अब बताते है कि आखिर में क्या है माजरा.. तो जानिए अमित तम्बोली ने अंशु, आशी और रोली, मौली ने कई दिनों की महिला के बाद एक ऐसा डिजिटल रावण बनाया है. जो भगवान शंकर के मस्तक से चंद्रमा छीन कर अपने मस्तक में सजाने के लिए चंद्रमा को धकेल कर लंका ले जा रहा है। और इनमें खास बात यह है कि अमित तम्बोली ने अंशु, आशी और रोली, मौली ने मिलकर रावण और चंद्रमा के बीच ऐसा संवाद बनाया है जिसे देख और सुन कर आप अभिभूत हो जाएंगे।

तो देर किस बात की आप अभी सपरिवार पँहुचे सक्ती के वार्ड नंबर 13 में मौली फीस कोमल वीडियो गेम के पास और ले विजयादशमी का पूरा आनंद..