सक्ती 07 अक्टूबर 2026 - सक्ती जिले की बाराद्वार पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम ने ग्राम पलाडी खुर्द जोगीडीपा खार के पास फड़ लगाकर काटपत्ती जुआ खेलते हुए 07 जुआरियो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 7400/- नगद एवं 52 पत्ती तास को जप्त किया है।

दरअसल बाराद्वार पुलिस एवं साइबर सेल सक्ती की संयुक्त टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग ग्राम पलाडी खुर्द जोगीडीपा खार के पास जुआ खेल रहे है। इस सूचना पर बाराद्वार पुलिस एवं साइबर सेल सक्ती की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर मौके पर मौजूद सभी जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए सभी 07 जुआरियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 के तहत कार्रवाई की गई है।
           

गिरफ्तार जुआरियों के नाम..

01) अमृत लाल यादव पिता फागुराम यादव, उम्र 39 वर्ष, निवासी चोरिया थाना सारागांव जिला जांजगीर चांपा

02) पवन साहु पिता धरनीधर साहु, उम्र 31 वर्ष, निवासी संजयग्राम थाना बाराद्वार

03) अतुल साहु पिता स्व. हीरालाल साहु उम्र 21 वर्ष, निवासी संजयग्राम थाना बाराद्वार

04) रमेश बरेठ पिता सम्मेलाल बरेठ उम्र 28 वर्ष, निवासी संजयग्राम थाना बाराद्वार

05) सतीश यादव पिता जीवन दास महंत, उम्र 24 वर्ष, निवासी संजयग्राम थाना बाराद्वार

06) दिलहरण दास महंत पिता जीवनदास महंत, उम्र 31 वर्ष, निवासी संजयग्राम थाना बाराद्वार

07) गुहाराम केंवट पिता मंगलु राम, उम्र 32 वर्ष, निवासी चोरिया थाना सारागांव जिला जांजगीर चांपा।