नई दिल्ली 07 अक्टूबर 2026 - अक्टूबर का महीना शुरू हो चुका है, साथ ही त्योहारों का सीजन भी शुरू हो गया है। ऐसे में इस महीने कई इस महीने दुर्गा पूजा, दशहरा और अन्य त्योहारों पड़ने वाले हैं। जिसके बाद अगले महीने नवंबर में दिवाली का त्योहार आएगा। लेकिन इसी बीच देश की राजधानी दिल्ली में दो दिनों तक शराब की दुकानें बंद रहेंगी।
दिल्ली में अक्टूबर, नवंबर 2026 में दो दिन ड्राई डे घोषित किए गए हैं। राजधानी में 08 नवंबर को दीपावली और 24 नवंबर को गुरु नानक जयंती के उपलक्ष्य में सभी शराब की दुकानें बंद रहेगी। दिल्ली आबकारी विभाग के आयुक्त सनी के सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार, दिल्ली आबकारी नियम, 2010 के नियम 52 के तहत ड्राई डे के रूप में मनाया जाएगा। इस दिन शराब की बिक्री बंद रहेगी।
आबकारी विभाग के आदेश में होलसेल, रिटेल, होटल, रेस्टोरेंट, बार, क्लब और अन्य कई लाइसेंस श्रेणियों (L-1, L-2, L-3, L-4, L-5, L-6 आदि) के धारकों को ड्राई डे का पालन करने का निर्देश दिया गया है। हालांकि, होटलों में रहने वाले मेहमानों को L- 15 और L- 15F लाइसेंस के तहत शराब की सेवा का प्रतिबंध लागू नहीं होगा।












