रायपुर 07 अक्टूबर 2026 - अक्टूबर के इस महीने से त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है। इस महीने नवरात्रि और दहशरा का त्योहार पढ़ने वाला है। ऐसे में शिक्षा विभाग ने अभी से ही दशहरा की छुट्टी का ऐलान कर दिया है।

छत्तीसगढ़ शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार इस बार दशहरा में पांच दिनों की छुट्टी मिलेगी। यानी अवकाश 17 अक्टूबर से शुरू होगा और 21 अक्टूबर तक रहेगा। साथ ही दिवाली की भी छुट्टी अभी से घोषित कर दिया है। दिवाली पर भी पांच दिनों की छुट्टी का ऐलान किया है। यानी 6 नवंबर से लेकर 10 नवंबर तक छुट्टी दी गई है। वहीं, शीतकालीन पर भी 5 दिनों के अवकाश की घोषणा की गई हैं। यह अवकाश 24 दिसंबर से शुरू होकर 28 दिसंबर तक रहेगा।

स्कूल शिक्षा विभाग ने कुल 15 दिनों के अवकाश की घोषणा की गई हैं। शैक्षणिक सत्र 2025 - 26 में दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश 6 - 6 दिन का था। दशहरा पर 29 सितंबर से 04 अक्टूबर, दीपावली पर 20 से 25 अक्टूबर और शीतकालीन अवकाश 22 से 27 दिसंबर तक छुट्टी रही थी। इस हिसाब से पिछले सत्र में इन तीनों अवसरों पर कुल 18 दिन का अवकाश था, जबकि 2026 में यह घटकर 15 दिन हो गया है।