धमतरी 07 अक्टूबर 2026 - छत्तीसगढ़ के धमतरी में डॉयल 112 के आरक्षक के कंट्रोल रूम में फांसी के फंदे पर लटकी हुई लाश मिलने से सनसनी मच गई। मृतक की पहचान ओमप्रकाश सोनवानी के रूप में हुई है, मामला रुद्री थाना इलाके का है।
जानकारी के मुताबिक, कुरूद निवासी ओम प्रकाश सोनवानी की ड्यूटी बीती रात डायल 112 के कंट्रोल रूम में लगी थी. नाइट ड्यूटी के दौरान उसने कंट्रोल रूम में ही फांसी लगा ली. घटना की जानकारी मिलने के बाद संबंधित थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। फिलहाल आरक्षक के आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि घटना से पहले आरक्षक की किसी से बातचीत हुई थी या नहीं और क्या किसी तरह का तनाव या अन्य वजह सामने आई थी।
जांच के बाद ही आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी. फिलहाल पुलिस की ओर से आत्महत्या के कारण को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. मृत आरक्षक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की कार्रवाई की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के आधार पर आगे की स्थिति स्पष्ट होगी. घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम का माहौल है।












