जगदलपुर 19 अक्टूबर 2026 -  छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले मे कोड़ेनार थाना क्षेत्र के मावलीभाटा गांव में पुलिस ने एक व्यक्ति के घर छापेमारी कर 75 पेटी अंग्रेजी गोवा शराब जब्त की है।  पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने दशहरा मेला मड़ई में शराब बेचने के उद्देश्य से इसे अपने घर के एक कमरे में छिपाकर रखा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

दरअसल कोड़ेनार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मावलीभाटा के जहाजभाटा पारा में रहने वाला दुलगो कवासी (45 वर्ष) अपने घर में बड़ी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब छिपाकर रखा हुआ है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस की एक टीम आरोपी के घर पहुंची और संदिग्ध स्थान की तलाशी ली जब बंद कमरे का ताला खुलवाया तो 75 पेटी गोवा व्हिस्की ब्रांड की अंग्रेजी शराब रखी हुई पाई गई।

पुलिस के अनुसार, बरामद 75 पेटियों में अंग्रेजी शराब की कुल 3,750 बोतलें रखी हुई थीं। शराब की कुल मात्रा 675 लीटर बताई गई है। जब्त शराब की अनुमानित बाजार कीमत 5 लाख 6 हजार 250 रुपए है। सभी बोतलों पर मध्यप्रदेश में निर्मित होने की जानकारी सामने आई है।