गरियाबंद 22 अक्टूबर 2026 - छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के पांच अधिकारियों के कार्यभार में बदलाव किया गया है। इस फेरबदल में संयुक्त कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर स्तर के अधिकारी शामिल हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गरियाबंद जिले में पदस्थ संयुक्त कलेक्टर टीआर महेश्वरी को जिला मुख्यालय से स्थानांतरित कर देवभोग का SDM बनाया गया है। वहीं, राजिम में अनुविभागीय अधिकारी के रूप में पदस्थ विशाल महाराणा को संयुक्त कलेक्टर के पद पर जिला कलेक्टर कार्यालय गरियाबंद में पदस्थ किया गया है। राजिम SDM संयुक्त कलेक्टर अवंति गुप्ता को जिला गरियाबंद से अनुविभागीय अधिकारी छुरा के पद पर पदस्थ किया गया है। इसके अलावा मैनपुर में अनुविभागीय अधिकारी के रूप में कार्यरत डिप्टी कलेक्टर नेता भेड़िया को राजिम का SDM बनाया गया है।
जिला कलेक्टर कार्यालय गरियाबंद में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर लोकांश को मैनपुर का SDM बनाया गया है। वे मैनपुर क्षेत्र में प्रशासनिक कार्यों का संचालन करेंगे।












