नेता जी ने महिला को शारीरिक संबंध बनाने के लिए किया प्रपोज तो सरेराह हो गई पिटाई

महाराष्ट्र , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
नेता जी ने महिला को शारीरिक संबंध बनाने के लिए किया प्रपोज तो सरेराह हो गई पिटाई
मुम्बई 29 जनवरी 2022 -  शिवसेना ने पार्टी के एक नेता को महिला ऑटो चालक को कथित तौर पर परेशान करने और शारिरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने पर पार्टी से बर्खास्त कर दिया है। इस प्रकरण पर पार्टी के वरिष्ठ नेता ने कहा कि आरोपी जितेंद्र खाडे को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया है। उधर, पुलिस ने भी मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि घटना का खुलासा एक वायरल वीडियो से हुआ जिसमें महिला ने उसकी सरेराह पिटाई की।

मिली जानकारी के अनुसार, श्रीनाथ नगर के वार्ड प्रमुख जितेंद्र खाडे ने एक महिला ऑटो चालक को परेशान किया। इतना ही नहीं आरोप है कि जितेंद्र खाडे ने महिला पर शारिरिक संबंध बनाने का दबाव भी डाला। विरार थाने के सीनियर इंस्पेक्टर सुरेश वरडे ने बताया कि जितेंद्र खाडे ने महिला ऑटो चालक की गाड़ी से उसका नंबर लिया और फिर फोन करके उसे परेशान करने लगा। इतना ही नहीं उसने महिला को उसके साथ शारिरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डाला, नहीं मानने पर जितेंद्र खाडे ने महिला से अन्य महिलाओं के नंबर भी मांगने की कोशिश की।

पुलिस के मुताबिक, बीते 24 जनवरी को महिला ने जितेंद्र खाडे को विरार ( ई ) के फूलपाड़ा में मिलने के बुलाया। जैसे ही वो वहां पहुंचा, महिला ने पूर्व नियोजित योजना के तहत स्थानीय लोगों की मदद से उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी। इसके बाद आरोपी को थाने लाया गया। 

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद शिवसेना हरकत में आई और आरोपी को पार्टी से तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किया। पालघर से शिवसेना जिलाध्यक्ष वसंत चव्हाण ने कहा, "सीएम उद्धव ठाकरे के आदेश पर हमने तत्काल प्रभाव से जितेंद्र खाडे को पार्टी से बर्खास्त कर दिया है।" उन्होंने कहा कि महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ शिवसेना की जीरो टॉलरेंस नीति है और जितेंद्र खाड़े ने पार्टी की बदनामी की है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH