01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..

नई दिल्ली , 30/06/2026 10:30:04 AM
Anil Tamboli
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..

नई दिल्ली 30 जून 2026 - हर महीने की पहली तारीख कई बड़े वित्तीय बदलाव लेकर आती है, लेकिन 1 जुलाई 2026 से लागू होने वाले नियम सीधे आपकी जेब पर असर डालने वाले हैं. अगर आप इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरने वाले हैं, क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं, नया पासपोर्ट बनवाने की सोच रहे हैं या बैंकिंग सेवाओं का लाभ लेते हैं, तो ये बदलाव आपके लिए जानना बेहद जरूरी है।

एक तरफ पासपोर्ट बनवाना महंगा हो जाएगा, तो दूसरी ओर RBI बैंकों की मिस-सेलिंग पर सख्त कार्रवाई करेगा. वहीं, आधार धारकों को बड़ी राहत भी मिलेगी. आइए जानते हैं 1 जुलाई से लागू होने वाले 5 बड़े वित्तीय बदलाव।

01 - वित्त वर्ष 2025-26 के लिए ITR-1 और ITR-2 दाखिल करने वाले टैक्सपेयर्स के लिए समय तेजी से निकल रहा है. इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई 2026 है.अगर तय समय तक ITR दाखिल नहीं किया गया, तो लेट फीस और पेनाल्टी भरनी पड़ सकती है. इसके अलावा अपनी पसंद का टैक्स रिजीम चुनने और पुराने नुकसान (Loss) को आगे कैरी फॉरवर्ड करने का लाभ भी नहीं मिल पाएगा।

02 - आधार कार्ड धारकों के लिए राहत की खबर है. 1 जुलाई 2026 से भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार मोबाइल एप के जरिए रजिस्टर्ड ईमेल आईडी अपडेट करने पर लगने वाली 75 रुपए की फीस पूरी तरह माफ कर दी है. यह सुविधा 31 दिसंबर 2026 तक मुफ्त रहेगी. UIDAI का कहना है कि डिजिटल अपडेट को बढ़ावा देने के लिए यह फैसला लिया गया है. इतिहास

03 - 1 जुलाई से SBI Card और HDFC Bank के कुछ क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए नियम बदल रहे हैं. SBI Card अपने चुनिंदा PhonePe SBI Credit Card (PURPLE और SELECT BLACK) के रिवॉर्ड पॉइंट्स प्रोग्राम में बदलाव कर रहा है. नए नियमों के तहत रिवॉर्ड पॉइंट्स अर्जित करने की सीमा तय की जाएगी और कुछ ट्रांजैक्शंस पर अब रिवॉर्ड नहीं मिलेगा.

वहीं HDFC Bank के क्रेडिट कार्ड धारकों को अब हर तिमाही मिलने वाले 3 मुफ्त डोमेस्टिक एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस तभी मिलेंगे, जब उन्होंने पिछली तिमाही में कम से कम 60 हजार रुपए खर्च किए हों. यानी जुलाई-सितंबर 2026 में यह सुविधा पाने के लिए अप्रैल-जून 2026 के दौरान 60 हजार रुपए का खर्च जरूरी था.

04 - अगर आप नया पासपोर्ट बनवाने या पुराना रिन्यू कराने की तैयारी कर रहे हैं, तो अब ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे. विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट (संशोधन) नियम, 2026 के तहत फीस बढ़ा दी है. 36 पेज का सामान्य पासपोर्ट अब 1,500 रुपए की जगह 2,500 रुपए में बनेगा. 36 पेज का तत्काल पासपोर्ट अब 3,500 रुपए की बजाय 5,000 रुपए का होगा.
60 पेज का सामान्य पासपोर्ट 3,500 रुपए और तत्काल पासपोर्ट 6,000 रुपए में बनेगा.

05 - रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) 1 जुलाई 2026 से ‘Responsible Business Conduct’ का नया ढांचा लागू करने जा रहा है. इसका उद्देश्य बैंक ग्राहकों को गलत तरीके से बेचे जाने वाले वित्तीय उत्पादों से सुरक्षा देना है. अक्सर बैंक कर्मचारी या एजेंट ग्राहकों को बिना पूरी जानकारी दिए बीमा पॉलिसी या अन्य निवेश उत्पाद बेच देते हैं. इसे मिस-सेलिंग (Mis-selling) कहा जाता है.

नए नियम के तहत अगर किसी ग्राहक के साथ मिस-सेलिंग साबित होती है, तो संबंधित बैंक को ग्राहक का पूरा पैसा लौटाना होगा. इतना ही नहीं, ग्राहक को हुए नुकसान के लिए मुआवजा भी देना पड़ेगा. RBI ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ग्राहकों को गुमराह करने वाले ‘डार्क पैटर्न्स’ पर भी सख्ती करने का फैसला लिया है, ताकि बैंकिंग सेवाएं अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बन सकें।

इन बदलावों का आपकी जेब पर क्या असर पड़ेगा?

01 जुलाई से लागू होने वाले ये बदलाव सीधे आम लोगों से जुड़े हैं. जहां पासपोर्ट बनवाने की लागत बढ़ेगी और कुछ क्रेडिट कार्ड सुविधाओं पर शर्तें सख्त होंगी, वहीं आधार अपडेट मुफ्त होने और बैंकों की मिस - सेलिंग पर सख्त नियम लागू होने से ग्राहकों को राहत भी मिलेगी. ऐसे में अगर आपका इन नियमों से जुड़ा कोई काम लंबित है, तो नए बदलावों को समझ कर ही आगे की योजना बनाएं।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH