छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
कवर्धा 29 जून 2026 - छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है. पंडरिया के लघान गांव के पास दो कारों में जबरदस्त भिड़ंत हुई है. टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. मामला पंडरिया थाना इलाके के है।
जानकारी के मुताबिक, पंडरिया के लघान गांव के पास फ्रॉन्क्स क्रमांक CG 09 JS 4619 और वैगन आर क्रमांक MP 50 ZB 0139 के बीच टक्कर हुई है. हादसे में दोनों वाहन के परखच्चे उड़ गए. दोनों कार में सवार लोगों को गंभीर चोट आई है. एक व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. मृतक कवर्धा जिले के धरमपुरा निवासी बताया जा रहा है।
राहगिरों की सूचना के बाद पंडरिया पुलिस घटना स्थल पर पहुंची. मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है. वहीं घायलों को उपचार के लिए अस्पताल रवाना किया गया है. फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
















