सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती 29 जून 2026 - सक्ती जिले के डभरा पुलिस ने शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेट मारो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किया गया 05 हजार रुपए और घटना में प्रयुक्त एक बाईक को जप्त किया है।
जानकारी के मुताबिक 28 जून 2026 को प्रार्थी कमलेश अजगले निवासी खुरघाटी ने डमरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह 27 जून 2026 की रात 08 बजे शराब लेने शराब दुकान डभरा गया था। इसी दौरान अज्ञात आरोपी ने पाकिट मार कर पर्स मे 10 हजार रुपए पर हाथ साफ कर दिया।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर डभरा थाने में धारा 303 (2), 3 (5) BNS के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। संदेह के आधार पर खरसिया निवासी अजीत सहिस पिता आकाश सहिस 20 साल, राहुल सहिस पिता उमरो सहिस 22 साल और इरफ़ान सहिस पिता रवि सहिस 22 साल को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर वारदात को अंजाम देना कबूल किया।
आरोपियो के कब्जे से चोरी किये हुए 10 हजार रुपए मे से 05 हजार को बरामद किया गया तथा घटना में प्रयुक्त एक बिना नंबर की बाईक हीरो स्प्लेंडर क्रमांक CG 13 F 3583 को जप्त कर तीनो पॉकेटमारो को गिरफ्तार कर रिमांड में भेज दिया गया।
















