छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी

कोरबा , 29/06/2026 7:08:39 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी

कोरबा 29 जून 2026 - कोरबा में दिनदहाड़े एक हमाल की हत्या से सनसनी फैल गई। वारदात कोतवाली थाना क्षेत्र के ओवरब्रिज रेलवे क्रॉसिंग के नीचे हुई, जहां चबूतरे पर सो रहे एक व्यक्ति के सिर पर डंडे से कई वार कर उसकी हत्या कर दी गई। हत्या की ये वारदात कोतवाली थान से महज  500 मीटर की दूरी पर हुई। वारदात कोतवाली थाना क्षेत्र की है। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान राजेश महाराज के रूप में हुई है, जो हमाली का काम करता था। वह अन्य साथियों के साथ रेलवे ओवरब्रिज के नीचे रहकर गुजर-बसर करता था। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सोमवार सुबह मृतक और उसके साथ रहने वाले एक अन्य हमाल के बीच किसी बात को लेकर विवाद और मारपीट हुई थी। दोनों नशे के आदी बताए जा रहे हैं और खानाबदोश जीवन व्यतीत करते थे। उस समय आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया था। पुलिस के मुताबिक दोपहर में राजेश महाराज चबूतरे पर सो रहा था। इसी दौरान आरोपी वहां पहुंचा और किसी डंडे से उसके सिर पर लगातार कई वार कर दिए।

गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और संभावित आरोपित की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में सुबह हुए विवाद को हत्या की वजह माना जा रहा है, हालांकि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना

छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश

छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त

छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल

छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान

छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH