छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश

बलौदा बाजार , 29/06/2026 8:26:36 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश

बलौदाबाजार 29 जून 2026 - बलौदाबाजार जिले के कसडोल पुलिस ने एक ऐसे ब्लैकमेलिंग गिरोह का पर्दाफाश किया है, जिसने नौकरी दिलाने के नाम पर सामूहिक दुष्कर्म का झूठा आरोप लगाकर सरपंच और जनपद सदस्य से तीन लाख रुपये की अवैध उगाही की साजिश रची थी। पूरा षड्यंत्र उजागर होने के बाद पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

दरअसल 24 जून 2026 को एक युवती ने कसडोल थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि ग्राम के सरपंच और जनपद सदस्य ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। पूछताछ और साक्ष्यों के दौरान कथित पीड़िता के बयान ने पूरे मामले की दिशा बदल दी।

युवती ने स्वीकार किया कि उसके साथ कोई दुष्कर्म नहीं हुआ था। उसने बताया कि उसकी सहेली पूनम, भागवत थवाईत और अन्य लोगों ने उसे झूठी शिकायत करने के लिए तैयार किया था। योजना यह थी कि सरपंच और बीडीसी को गैंगरेप के मामले में फंसाकर जेल भेजने की धमकी दी जाए और उनसे तीन लाख रुपये वसूले जाएं।

जांच में पुलिस को ब्लैकमेलिंग की पूरी साजिश के पर्याप्त साक्ष्य मिले। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ BNS की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म भी स्वीकार कर लिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ब्लैकमेलिंग में इस्तेमाल की गई महिंद्रा थार क्रमांक CG 04 PV 9211 और तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और यदि इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका सामने आती है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

गिरफ्तार आरोपियों में ग्राम कटगी निवासी भागवत थवाईत (27), दीपक थवाईत (18), शिवा चेलक (19), लवन निवासी विजय शंकर (40) और ग्राम सुकली निवासी पूनम (18) शामिल हैं।

ताज़ा समाचार

सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान
छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH