भाजपा कार्यकर्ता की चाकू से गोद कर हत्या , हत्या के विरोध में समर्थकों ने किया भारी बवाल ,,

छत्तीसगढ़ , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
भाजपा कार्यकर्ता की चाकू से गोद कर हत्या , हत्या के विरोध में समर्थकों ने किया भारी बवाल ,,
बलौदाबाजार 28 जून 2020 - लोहिया नगर में शनिवार की रात एक भाजपा कार्यकर्ता की कुछ युवकों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी है। घटना से गुस्साए भाजपा और विश्व हिन्दू परिषद के लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुए तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है, पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा कार्यकर्ता और विश्व हिन्दु परिषद के सक्रिय सदस्य भगवती उर्फ भक्ति यादव पर कुछ युवको ने चाकू से हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल अवस्था में भगवती को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद गुस्साए लोगों ने जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन करने लगे। मामला काबू में करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा।

पुलिस ने लोहिया नगर और जिला चिकित्सालय में रात भर भारी पुलिस बल तैनात किया हुआ था, ताकि कोई और अप्रिय घटना न घट सके. वहीं विश्व हिन्दु परिषद के अभिषेक तिवारी ने आज नगरवासियों से बलौदाबाजार बंद का आव्हान करते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है. कांग्रेस प्रवक्ता सुरेन्द्र शर्मा भी घटना को सुनकर देर रात्रि जिला चिकित्सालय पहुंचे और मीडिया के माध्यम से लोगों से शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की।

जिला चिकित्सालय के डॉक्टर भरत साहू ने बताया कि मृतक के शरीर पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया गया है और उसके शरीर पर पेट छाती में 14 जगह चोट के निशान है. खून अधिक बह जाने की वजह से भगवती की मौत हो गई. एसडीओपी सुभाष दास ने कहा कि यह तात्कालिक और आपसी रंजिश का मामला है. दोषी जो भी होगा जल्द ही पुलिस की पकड़ में होगा. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है ।

भाजपा कार्यकर्ता की चाकू से गोद कर हत्या , हत्या के विरोध में समर्थकों ने किया भारी बवाल ,,

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH