चीनी कंपनियों को छत्तीसगढ़ लाने का सपना तो रमन सिंह जी ने देखा था - कांग्रेस

छत्तीसगढ़ , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
चीनी कंपनियों को छत्तीसगढ़ लाने का सपना तो रमन सिंह जी ने देखा था - कांग्रेस
रायपुर 28 जून 2020 - प्रदेश कांग्रेस के संचार विभाग के प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि चीन से दोस्ती दिखाने की बारी आती है तो भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्रियों का कोई जवाब नहीं लेकिन वे आरोप दूसरों पर लगाते हैं। खुद रमन सिंह जी मुख्यमंत्री रहते हुए चीन की यात्रा पर गए और अपने 15 साल के कार्यकाल में सबसे अधिक एमओयू किसी देश से किया तो वह चीन है। चीन सबसे अधिक बार जाने वाले मुख्यमंत्री के रूप में भी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम है।
प्रदेश कांग्रेस के संचार विभाग के प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि रमन सिंह अपने अंतिम कार्यकाल में भारी भरकम टीम के साथ चीन और हांगकांग गए और वहां से 11 एमओयू करके लौटे थे।
 बताया गया था कि 22,000 करोड़ से भी अधिक के एमओयू हुए हैं। लेकिन इनमें से एक भी धरातल पर नहीं उतरा वे चीनी कंपनियों को छत्तीसगढ़ लाना चाहते थे और आज उनकी पार्टी चीन को लेकर इधर उधर की बात कर रही है।
चीनी सामान के बहिष्कार की बात करने वाली भाजपा बतायें कि कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में करोड़ों की लागत में बने भाजपा कार्यालय में कितना चीनी सामान लगा हुआ है फर्नीचर और इंटीरियर का सामान खरीदने के लिये भाजपा के तत्कालीन मंत्री राजेश मूणत, हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष सुभाष राव, सीएसआईडीसी के अध्यक्ष छगन मुंदड़ा, भाजपा नेता मनोज कोठारी, भाजपा नेता सुनील बालावी ने एक साथ चीन दौरा किया था।
शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि चीन को लाल लाल आंख दिखाने की बात करने वाले नरेंद्र मोदी भी मुख्यमंत्री रहते चार बार चीन गए और प्रधानमंत्री रहते पांच बार. यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है. वे चीनी राष्ट्र प्रमुख को उनकी पत्नी के साथ झूला झुलाते रहे और चीन ने जब हमारी जमीन पर कब्जा कर लिया, हमारे जवान मार दिए तो मोदी जी झूठ बोल रहे हैं। 
भाजपा को चीन से सर्वाधिक प्यार है क्योंकि वे चाहते हैं कि चीन ने जिस तरह से लोकतंत्र को स्थगित रखा है उसी तरह भारत में भी एक पार्टी का शासन स्थापित हो और लोकतंत्र की बलि चढ़ा दी जाए। लेकिन वे बात कुछ और करते हैं।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH