गौमांस का व्यापार करते पकड़ाये थे भाजपा के नेता , तभी तो उन्हें गोबर से गंध आ रही है ,,

छत्तीसगढ़ , 27-06-2020 7:32:54 PM
Anil Tamboli
गौमांस का व्यापार करते पकड़ाये थे भाजपा के नेता  , तभी तो उन्हें गोबर से गंध आ रही है ,,
रायपुर 27 जून 2020 - गौरक्षा के नाम पर करोड़ों रूपयों का घोटाला करने के बाद अंततः गौमांस के व्यापार करने वाले भाजपा नेता की याद दिलाते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि भाजपा नेता अजय चंद्राकर को आज इस बात की तकलीफ है कि भूपेश सरकार क्यों गाय और गोबर को सम्मान देने की बात कर रही है। इस बात को भुलाया नहीं जा सकता कि परंपरा और संस्कृति की बात करने वाले अजय चंद्राकर, अटल बिहारी वाजपेयी की श्रद्धांजलि सभा में ठहाके लगाते दिखाई दिये थे।

यह सच है कि भारतीय जनता पार्टी ने गौरक्षा के नाम पर प्रदेश भर में गौशालाएं बनवाईं और 15 साल के रमन सिंह सरकार में उनको करोड़ों रुपए का अनुदान भाजपा नेताओं की गौशालाओं को सरकार की ओर से मिलता रहा। लेकिन अंततः भाजपा के नेता गौ सेवा करने वाले नहीं गौमाता को मारकर चमड़े, हड्डी और मांस का व्यापार करने वाले निकले। ऐसा एक से अधिक जगहों पर हुआ। ऐसी पार्टी के नेता अजय चंद्राकर आज अगर प्रदेश के राजकीय चिन्ह का अपमान करने वाले ट्विट कर रहे हैं और यदि उन्हें गोबर से गंध आ रही है तो यह उनकी और उनकी पार्टी भाजपा की नीति और नीयत का मामला है।
आज भाजपा नेता अजय चंद्राकर को तकलीफ इस बात की हो रही है कि भूपेश बघेल की सरकार नरवा, गरुवा, घुरुवा, बारी कार्यक्रम के तहत गाय को सम्मान दे रही है और अब गोधन न्याय योजना से गोबर खरीदने जा रही है।
दरअसल भाजपा गाय को वोट देने वाली प्राणी के रुप में देखती आई है और दरअसल उसके मन में गाय के प्रति सम्मान का भाव है ही नहीं। अजय चंद्राकर गाय और गोबर का अपमान करने वाले पहले नेता नहीं है। इससे पहले भाजपा के कथित ‘वीर’ यानी विनायक दामोदर सावरकर भी गाय और गोबर के बारे में बेहद अपमानजनक बातें कह चुके हैं। अजय चंद्राकर ने भाजपा और संघ की पाठशालाओं में गाय और गोबर का अपमान ही सीखा है।
अजय चंद्राकर पर पलटवार करते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि अजय चंद्राकर जी की टिप्पणी सीधे-सीधे हिन्दू धर्म का, भारतीय परंपरा का और छत्तीसगढ़ की अस्मिता और स्वाभिमान का अपमान है। गोबर को तो बहुत पवित्र माना जाता है। भारत में, हिन्दू धर्म में पंचगव्य में गोबर को सम्मिलित किया गया है। गोवर्धन पूजा के दिन गोवर्धन खुंदाने के बाद गोबर से माथे पर तिलक करते है। 
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि भाजपा कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार की गोबर खरीदी की योजना से भयभीत हो गयी है। गोबर यदि खरीदा जायेगा तो पशुपालक जानवरों को बांध के रखेंगे। उन्हें गोबर के पैसे मिलेंगे तो जानवरों को भी बेहतर चारा खिलायेंगे। किसानों के खेत को जैविक खाद मिलेगा। मजदूरों को काम मिलेगा। किसान, मजदूर पशुपालक समृद्ध बनेंगे। यदि इन सबको आर्थिक समृद्धि मिलेगी तो छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था मजबूत बनेगी। गांव के छोटे व्यापारी, शहर के व्यापारी, किराना व्यापारी, कपड़ा व्यापारी सब समृद्ध होंगे। छत्तीसगढ़ में व्यापार व्यवसाय बढ़ेगा छत्तीसगढ़ में समृद्धि आयेगी। भाजपा को यही तो बर्दाश्त नहीं है। दरअसल भाजपा का चरित्र ही मजदूर विरोधी, पशुपालक विरोधी, किसान विरोधी और छत्तीसगढ़ विरोधी है ।
गौमांस का व्यापार करते पकड़ाये थे भाजपा के नेता  , तभी तो उन्हें गोबर से गंध आ रही है ,,

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH