पूर्व एल्डरमेन और उसके परिवार वालो पर दहेज हत्या का मामला दर्ज ,

छत्तीसगढ़ , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पूर्व एल्डरमेन और उसके परिवार वालो पर दहेज हत्या का मामला दर्ज ,
कोरबा 27 जून 2020 - कोरबा जिले के पाली नगर पंचायत की पूर्व एल्डरमेन की बहू द्वारा 15 दिन पहले किए गए आत्महत्या के मामले में पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद 06 ससुराल वालो पर दहेज हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। अपराध दर्ज करने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की कवायद तेज कर दी गई है।

गौरतलब है कि नगर पंचायत पाली एवं थाना पाली के अंतर्गत वार्ड क्र. 10 आरामील मोहल्ला निवासी एवं पूर्व एल्डरमेन गीता शुक्ला की बहू श्रीमती सुरभि पति रविकांत शुक्ला 30 वर्ष ने 10 जून को अपने कमरे में साड़ी से फांसी का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली थी। परिजनों ने अनहोनी की आशंका पर बंद कमरे का दरवाजा तोड़कर सुरभि को पाली सीएचसी पहुंचाया जहां परीक्षण उपरांत चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। 
प्रारंभिक तौर पर घटना की वजह मृतका द्वारा अपनी 2 वर्ष की पुत्री की किसी बात को लेकर बेरहमीपूर्वक पिटाई कर देने और इसके लिए पति की फटकार से क्षुब्ध होकर आत्मघाती कदम उठाना सामने आया था। 4 वर्ष पूर्व रविकांत के साथ ब्याही गई सुरभि की मौत की खबर उत्तर प्रदेश प्रांत के ललितपुर निवासी पिता ओमप्रकाश पाठक को दी गई। ओमप्रकाश व अन्य परिजन पाली पहुंचे। उन्होंने विवाद के बाद से सुरभि और रविकांत के वैवाहिक संबंध अच्छे नहीं होने एवं सुरभि को प्रताड़ित कर आत्महत्या के उकसाने का आरोप लगाया। दहेज और अल्टो कार की मांग कर प्रताड़ित किया जा रहा था। तलाक का मामला न्यायालय में लंबित है और ससुराल पक्ष द्वारा हाईकोर्ट इलाहाबाद में सुरभि के खिलाफ केस दायर होने पर सुरभि व रविकांत को अपने घर छह माह तक साथ में रहकर सामंजस्य बनाने का आदेश दिया गया था तब से सुरभि ससुराल आकर रह रही थी। मामले में पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर विवेचना की कड़ी में मृतका के मायका पक्ष का बयान कलमबद्ध किया गया। थाना प्रभारी लीलाधर राठौर ने बताया कि प्रकरण में मृतका के परिजनों के कथन एवं विवेचना उपरांत पति रविकांत शुक्ला, ससुर रामेश्वर दयाल शुक्ला, सास गीता शुक्ला, जेठ रमाकांत शुक्ला, जेठानी मंजू शुक्ला व देवर शशिकांत शुक्ला को दहेज हत्या का दोषी पाया गया। इन सभी के विरूद्ध धारा 304 बी  के तहत जुर्म पंजीबद्ध कर लिया गया है ।
पूर्व एल्डरमेन और उसके परिवार वालो पर दहेज हत्या का मामला दर्ज ,

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH