पहले माँ ने एक साल की मासूम को लटकाया फंदे पर फिर खुद लगा ली फाँसी , पुलिस जाँच में जुटी

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पहले माँ ने एक साल की मासूम को लटकाया फंदे पर फिर खुद लगा ली फाँसी , पुलिस जाँच में जुटी
अलीराजपुर 25 नवम्बर 2021 - जोबट थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां 23 वर्षीय एक विवाहिता ने पहले अपनी एक साल की बेटी को फंदे पर लटकाया, इसके बाद खुद फांसी लगाकर जान दे दी। पति जब घर लौटा तो दोनों को फंदे पर लटका देख बदहवास हो गया। उसने तत्काल आसपास के लोगों और पुलिस को सूचना दी। खुदकुशी का कारण फिलहाल सामने नहीं आया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर रहे हैं।

जोबट थाना प्रभारी दिनेश सोलंकी ने बताया कि घटना 5 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम भील खेड़ी की है। बुधवार को यहां 23 वर्षीय महिला रंगिता पति राकेश अपनी 1 साल की बेटी वर्षा के साथ घर पर थी। इस दौरान पति राकेश जोबट में मजदूरी करने गया था। सास सब्जियां बेचने के लिए बाजार गई थी। शाम करीब 6 बजे राकेश घर लौटा तो उसे पत्नी और बेटी के शव घर के भीतर फंदे पर लटके मिले।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम यहां पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी सोलंकी के अनुसार फिलहाल खुदकुशी का कारण सामने नहीं आ सका है। स्वजन अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है। आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है। पीएम के बाद स्वजन को शव सौंप दिए गए हैं।

घटना से गांव में मातम पसरा है महिला द्वारा आत्मघाती कदम क्यों उठाया गया, यह कोई भी ग्रामीण नहीं समझ पा रहा है। उसका पति भी बार-बार यही कह रहा है कि उसने ऐसा क्यों किया। कुछ भी समझ नहीं आ रहा है। घर में सब कुछ ठीक चल रहा था।

ताज़ा समाचार

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH