यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

देश , 30/06/2026 11:24:10 AM
Anil Tamboli
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

चेन्नई 30 जून 2026 - तमिलनाडु के तिरुप्पुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक यूट्यूब पर वीडियो देखकर घर पर ही अपनी पत्नी की प्रसव कराने की कोशिश की। इस बड़ी लापरवाही के कारण महिला की जान चली गई।

दरअसल, उथुकुली के थलावैपलयम की रहने वाली शशिकला नाम की महिला का पहला बच्चा ऑपरेशन ( सिजेरियन) से हुआ था, लेकिन इस बार नॉर्मल डिलीवरी की चाह में महिला ने अपने पति और सास के साथ मिलकर बिना डॉक्टरी परामर्श और देखरेख के घर पर ही डिलीवरी कराने का प्रयास किया।

इसके लिए पति ने यूट्यूब पर कई सारे वीडियो देखें। इसके बाद शशिकला के पति कार्तिक और उसकी सास भी साथ में शशिकला का प्रसव कराने लगे। नार्मल डिलीवरी के दौरान नाल ठीक से अलग नहीं हो पाने के कारण महिला को अत्यधिक रक्तस्राव (ब्लीडिंग) होने लगा। इसके बाद उसे तुरंत पेरुनदुरई के एक सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। बाद में कोयंबटूर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। तमाम कोशिशों के बावजूद शशिकला ने रविवार को दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने नवजात बच्ची को सुरक्षित बचा लिया है।

घटना की सूचना मिलते ही उथुकुली थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर पति कार्तिक और उसके परिवार के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। मामले में पति और सास को शशिकला की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराए जा रहे हैं।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH