सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती , 01/07/2026 3:12:07 PM
सक्ती 01 जुलाई 2026 - सक्ती पुलिस अब से थोड़ी देर बाद ग्राम जोंगरा में हुए 26 जून की सुबह हुए पूर्णिमा चौहान के सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करने वाली है। SP प्रफुल्ल ठाकुर के मार्गदर्शन पर कई थानों के निरीक्षक के साथ सायबर सेल सक्ती की पूरी टीम ने आखिरकार दोनो हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है। और इस मामले में SP ऑफिस में प्रेस कांफ्रेंस शुरू हो गई है।
बता दे कि 26 जून की सुबह हर्बल दवा बेचने वाली पूर्णिमा चौहान की दो अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी, आरोपियों ने पूर्णिमा चौहान को दवा खरीदने के बहाने घर से बाहर बुलाकर तीन गोली मारी थी जिसमे से एक गोली पूर्णिमा चौहान के सिर पर लगी थी जो उसके मौत की वजह बनी।
बस कुछ देर का इंतजार और फिर पूर्णिमा के कातिल होंगे बेनकाब..
















