शराब प्रेमियों के लिए बड़ी खबर , 24 नवम्बर दिन बुधवार को शराब की खरीदी पर मिलेगी 10 प्रतिशत की छूट , जाने वजह

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
शराब प्रेमियों के लिए बड़ी खबर , 24 नवम्बर दिन बुधवार को शराब की खरीदी पर मिलेगी 10 प्रतिशत की छूट , जाने वजह
मंदसौर 24 नवम्बर 2021 - मध्य प्रदेश में शराब पीने वालों के लिए बड़ी खबर है. दरअसल, शराब के शौकीनों को अब अपनी जेबे कम ढीली करनी होगी. हालांकि, इसके लिए एक शर्त भी रखी गई है. अगर कोई भी शख्स शराब की खरीद पर छूट चाहता है, तो इसके लिए उसे वैक्सीन की दोनों खुराक लेना जरूरी किया गया है. साथ ही शराब की दुकान पर वैक्सीन की दोनों खुराक का सर्टिफिकेट भी दिखाना होगा। 

दरअसल 24 नवंबर यानि बुधवार को महा वैक्सीनेशन अभियान को सफल बनाने के लिए मंदसौर आबकारी अधिकारी ने कोविड टीके की दोनों डोज लगावाने वालों को शराब पर 10 फीसदी डिस्काउंट का ऑफर दिया है।

24 नवंबर को मध्य प्रदेश में महा वैक्सीनेशन अभियान है. बताया जा रहा है कि इसी के मद्देनजर जिला आबकारी अधिकारी ने यह आदेश निकाला है. दोनों डोज का सर्टिफिकेट दिखाने वालों को मंदसौर शहर के तीन शराब दुकानों पर दस फीसदी की छूट दी जाएगी. बताया यह भी जा रहा है कि इस आदेश का मकसद ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीनेशन के लिए जागरूक करना है।

बता दें कि इससे पहले खंडवा में आबकारी विभाग ने दो दिन पहले वैक्सीन के दोनों टीके नहीं लगवाने वालों को शराब नहीं देने का आदेश निकाला था, जिस पर काफी विवाद भी हुआ था।

खंडवा में शराब खरीदने वालों के लिए वैक्सीनेशन जरूरी होने का आदेश आबकारी अधिकारी की तरफ से जारी किया गया था. हालांकि बाद में इस आदेश को वापस ले लिया गया था. दरअसल गुरुवार को खंडवा जिला आबकारी विभाग की तरफ से वैक्सीनेशन को बढ़ावा देने के लिए इस संबंध में आदेश जारी किया गया. आदेश में शराब विक्रेताओं को आदेश दिया गया है कि शराब खरीदने वालों को टीका लगा है या नहीं यह देखने के बाद ही उन्हे शराब दी जाए।

जिसके बाद अब आबकारी अधिकारी ने साफ किया कि शराब खरीदने के लिए टीकाकरण प्रमाण की आवश्यकता नहीं है. अधिकारी ने कहा कि पूरी तरह से टीका लगवाने का सिर्फ मौखिक आश्वासन ही काफी है क्योंकि जो पीते हैं वो झूठ नहीं बोलते।

9

ताज़ा समाचार

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH