खुद को सब इंस्पेक्टर बता कर महिला आरक्षक के साथ तीन साल तक दुष्कर्म करते रहा थाना प्रभारी का पति

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
खुद को सब इंस्पेक्टर बता कर महिला आरक्षक के साथ तीन साल तक दुष्कर्म करते रहा थाना प्रभारी का पति
बुरहानपुर 23 नवम्बर 2021 - शादी का झांसा देकर तीन साल से महिला आरक्षक से दुष्कर्म कर रहे नकली दारोगा को लालबाग थाना पुलिस ने सोमवार को मुरैना से गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को आरोपित तुलसी कॉलोनी मुरैना निवासी सुभाष पुत्र उमेश सिंह सिकरवार को न्यायालय में पेश कर 25 नवंबर तक रिमांड पर लिया गया है। पुलिस की एक टीम उसे लेकर मुरैना पहुंची है। जहां उप निरीक्षक वर्दी , आई कार्ड व अन्य सामग्री बरामद होने की उम्मीद है।

पुलिस लाइन में पदस्थ पीड़ित महिला आरक्षक को कुछ दिन पहले ही इस बात का पता चला था कि खुद को सब इंस्पेक्टर और कुंआरा बताने वाला आरोपित न तो कुंआरा है और न ही पुलिस विभाग में है। जिसके बाद उसने पुलिस अधीक्षक राहुल लोढ़ा को लिखित शिकायत देकर आपबीती बताई थी। जांच के बाद लालबाग पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया था।

दुष्कर्म और धोखाधड़ी के मामले में आरोपित बनाए गए सुभाष सिकरवार की पत्नी गीता तोमर वर्तमान में भिंड जिले में महिला थाना प्रभारी हैं। उनकी शादी 2003 में आरोपित के साथ हुई थी और उनके बच्चे भी हैं। आरोपित ने शुरूआत से ही इस सत्य को पीड़ित महिला आरक्षक से छिपाए रखा और खुद को कुंआरा बताता रहा। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि आरोपित द्वारा बनाए गए सब इंस्पेक्टर के फर्जी दस्तावेज संभवत: अपनी पत्नी के दस्तावेज देखकर बनाए गए होंगे।

पूछताछ में आरोपित और महिला आरक्षक ने बताया कि साल 2014 में मुरैना के विद्या देवी संस्थान में दोनों एकसाथ पुलिस परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान उनकी पहचान हुई और एक दूसरे के प्रति आकर्षित हुए। इसके बाद 2018 में महिला आरक्षक का पुलिस सेवा में चयन हो गया, लेकिन आरोपित सुभाष फेल हो गया। बावजूद इसके वह खुद को चयनित बताता रहा। इस दौरान महिला आरक्षक ग्वालियर, भिंड, इंदौर व बुरहानपुर में पदस्थ हुई। सभी जगह आरोपित आता-जाता था और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता था।

इस मामले में पुलिस अधीक्षक राहुल लोढ़ा का कहना है की शादी का झांसा देकर महिला आरक्षक से दुष्कर्म करने वाले आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है , रिमांड के दौरान कई और तथ्य सामने आने की उम्मीद है।

ND

ताज़ा समाचार

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH