फ्लैट में चल रहे ऑनलाइन सैक्स रैकेट का पर्दाफाश , दलाल सहित दिल्ली , वाराणसी , महाराष्ट्र की 6 युवतियां गिरफ्तार

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
फ्लैट में चल रहे ऑनलाइन सैक्स रैकेट का पर्दाफाश , दलाल सहित दिल्ली , वाराणसी , महाराष्ट्र की 6 युवतियां गिरफ्तार
इंदौर 21 नवम्बर 2021 - इंदौर में सेक्स रैकेट से जुड़ी 6 और लड़कियों, 3 दलालों को गिरफ्तार किया गया है। लड़कियां दिल्ली, वाराणसी (UP), महाराष्ट्र और ओडिशा की रहने वाली हैं। देह व्यापार का अड्‌डा इंदौर के महालक्ष्मी नगर के एक फ्लैट में चल रहा था। एस्कॉर्ट सर्विस की तीन वेबसाइट्स पर डील के बाद लड़कियों को कस्टमर्स के बताए पते पर भेजा जाता था। तीन दिन पहले मंगलवार को भी गुरुग्राम और रायसेन की दो लड़कियों को भी स्कीम-114 से पकड़ा गया था। इनकी भी बुकिंग ऑनलाइन होती थी।

लसूड़िया थाना टीआइ इंद्रमणि पटेल के मुताबिक इससे पहले सेक्स रैकेट से जुड़े नीरज चौधरी, प्रमोदसिंह, शिवम वर्मा, केशवसिंह और इमरान को पकड़ा गया था। इन्होंने बताया था कि एस्कोर्ट सर्विस की तीन वेबसाइट हैं। इन पर लड़कियों की बुकिंग होती है। इंदौर में ऐसे कई दलाल हैं, जो फ्लैट और होटल्स में लड़कियां सप्लाई करते हैं।

पुलिस ने पहले पकड़े जा चुके नीरज से एक वेब साइट के जरिए साथी दलाल मोहम्मद यमन उर्फ समीर से संपर्क करवाया। पुलिस का जवान ग्राहक बनकर महालक्ष्मी नगर स्थित समीर के फ्लैट में गया। पीछे से बाकी की टीम ने भी छापा मार दिया। यहां से मयूर पुत्र शंकर काटरे निवासी परदेशीपुरा, मोहम्मद यमन उर्फ समीर पुत्र अखलाक अहमद निवासी सौर्य विहार लखनऊ और मोहम्मद सालाहा पुत्र मोहम्मद परवेज निवासी फिरोजाबाद को 6 लड़कियों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने फ्लैट से आपत्तिजनक सामग्री, शराब की बोतलें और मोबाइल जब्त किए हैं। वॉट्सऐप पर ग्राहकों और दलालों के बीच की चैटिंग मिली है। कई लड़कियों से फोटो और अश्लील वीडियो भी पुलिस को मिले हैं।

इससे पहले भी इंदौर में सेक्स रैकेट पकड़े जा चुके हैं। तीन दिन पहले ही दो लड़कियों को पकड़ा गया है। ये कभी दिल्ली में जॉब करती थीं और महंगे शौक पूरा करने के लिए इस पेशे में आ गईं।

DB

ताज़ा समाचार

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH