BA की छात्रा ने कॉलेज की तीसरी मंजिल से लगाई छलांग , गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
BA की छात्रा ने कॉलेज की तीसरी मंजिल से लगाई छलांग , गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती
खरगोन 20 नवम्बर 2021 - खरगोन शहर के पीजी कालेज परिसर में शनिवार को एक छात्रा ने वाणिज्य भवन की तीसरी मंजली से छलांग लगा दी।यह घटना दोपहर 12.30 बजे की बताई जा रही है।भवन की छत से छलांग लगाने वाली छात्रा बीए द्वितीय वर्ष की है। इस घटना में घायल हुई छात्रा के सिर में गंभीर चोट आई है। घटना के तुरंत बाद ही कालेज परिसर मौजूद एनएसयुआई के छात्रों ने स्वयं के वाहनों से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। घटना के बाद छात्रा के सिर से खून बहने लगा। अस्पताल पहुंचने पर छात्रों ने घायल छात्रा के स्वजनों की जानकारी निकाली। जानकारी के दौरान पता लगा कि घायल छात्रा जैतापुर क्षेत्र की बजरंग नगर की निवासी है। उसका नाम काजल बताया गया।इस घटना के बाद कालेज परिसर में हलचल मच गई।

छात्रा काजल ने भवन के पिछले हिस्से से नीचे छलांग लगाई। लेकिन भवन के पिछले हिस्से में बिजली के पोल के साथ ही कालेज परिसर में विद्युत लाइन गुजर रही है। भवन से छलांग लगाने के दौरान छात्रा बिजली के तारों उलझकर जमीन पर गिरी। इस दौरान परिसर में मौजूद विद्यार्थियों को बिजली लाइन में फाल्ट होने की आवाज भी सुनाई दी। कालेज भवन के पीछे जा कर देखा तो छात्रा जमीन पर पड़ी थी। जिसके सिर से खून निकल रहा था।

घटना के बाद पीड़ित छात्रों को कालेज से जिला अस्पताल ले जाने के लिए कालेज के प्रोफेसरों से वाहन मांगों तो किसी भी प्रोफेसर से वाहन की चाबी  नहीं दी। अंत में विद्यार्थियों ने स्वयं के वाहन से छात्रा को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में भी छात्रों ने प्रोफेसरों को उपचार के लिए दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने को कहा तो उन्होंने हस्ताक्षर करने से मना कर दिया।

मजबूरी में संबंधित विद्यार्थियों ने जिला अस्पताल में दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कर उपचार शुरु करवाया। प्रभारी प्राचार्य शैलबाला जोशी ने बताया कि इस घटना को लेकर कालेज के सीसीटीवी फूटेज देखे जा रहे है।घटना सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस अवगत कराया गया था। घायल छात्रा को अस्पताल पहुंचाया गया और उसका उपचार जारी है। थाना प्रभारी बीएल मंडलोई ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। इस कालेज स्टाफ और स्वजनों से भी चर्चा की जाएगी।
BA की छात्रा ने कॉलेज की तीसरी मंजिल से लगाई छलांग , गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती

ताज़ा समाचार

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH