महिला ने पायल गिरवी रख कर पुलिस को दी रिश्वत , SP ने किया दोषी TI को लाईन अटैच और ASI को किया सस्पेंड

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
महिला ने पायल गिरवी रख कर पुलिस को दी रिश्वत , SP ने किया दोषी TI को लाईन अटैच और ASI को किया सस्पेंड
शहडोल 19 नवम्बर 2021 - जयसिंहनगर थाना में एक महिला ने पुलिस को अपनी पायल गिरवी रखकर रिश्वत दी। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी अवधेश गोस्वामी ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए जयसिंहनगर थाना प्रभारी नरबद सिंह धुर्वे को लाइन अटैच कर दिया है और एएसआइ गुलाब सिंह को निलंबित किया है।

जयसिंहनगर थाना अंतर्गत करकी गांव में रहने वाली मीरा बाई कोल ने अगस्त 2021 में गांव के ही एक यादव के ऊपर मारपीट का आरोप लगाते हुए प्रकरण दर्ज करवाया। जब उसने मारपीट की शिकायत की तो उसने पुलिस को अपना नाम मीरा बाई बैगा बताया। पुलिस ने आरोपित के विरुद्घ एसटीएससी का प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी थी।

जांच के दौरान जब जयसिंहनगर पुलिस ने फरियादी महिला मीरा बाई से उसका जाति प्रमाण पत्र मांगा तो उसने कोल जाति का प्रमाण पत्र दिया। पुलिस ने इसमें आपत्ति जाहिर की और कहा कि जब तुमने बैगा लिखवाया है तो बैगा जाति का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। इसके बाद महिला ने पुलिस के माध्यम से एसडीएम कोर्ट में बैगा जाति का प्रमाण बनवाने का आवेदन दिया था।

एसटीएससी के प्रकरण में जाति को साबित करने के लिए पुलिस फरियादी के पिता का जाति प्रमाण पत्र देखती है, जबकि फरियादिया मीरा बाई का जाति प्रमाण पत्र कोल जाति का बना था और पति के नाम के आधार पर बना था। जब उसने बैगा जाति का प्रमाण पत्र बनाने का आवेदन एसडीएम कोर्ट में दिया तो न्यायालय ने उसे निरस्त कर दिया। यह प्रकरण तभी से जाति प्रमाण पत्र के कारण अधर में लटका हुआ था।

पुलिस ने बताया कि करकी गांव की मीरा बाई ने जाति प्रमाण पत्र नहीं बनवाने की शिकायत सीएम हेल्पलाइन में भी की थी। उसने एक से ज्यादा बार शिकायत सीएम हेल्पलाइन में करते हुए जाति प्रमाण पत्र बनवाने और मारपीट के प्रकरण में धारा बढ़वाने की शिकायत की थी। जयसिंहनगर पुलिस महिला के ऊपर शिकायत वापस लेने का भी दबाव बना रही थी।

पीड़ित महिला ने बताया कि जब पुलिस के अधिकारी उससे बार-बार रुपये मांगने लगे तो उसने अपनी पायल गिरवी रखकर जांच अधिकारी को पांच हजार रुपये बतौर रिश्वत दी। महिला का आरोप है कि इसके बाद भी उसका जाति प्रमाण पत्र नहीं बनवाया गया और आरोपित के विरुद्घ धाराएं नहीं बढ़ाई गईं। पांच हजार की रिश्वत लेने के बाद पुलिस के अधिकारी उससे 10 हजार रिश्वत की मांग और कर रहे थे। परेशान होकर महिला ने मामले की शिकायत कर दी जिसके बाद एसपी ने कार्रवाई करते हुए जांच शुरू करा दी है।

इस मामले में ब्यौहारी के SDOP भविष्य भास्कर का कहना है की जयसिंहनगर थाना प्रभारी को लाइन अटैच किया गया है और एएसआइ को सस्पेंड किया गया है। किसी मामले में रिश्वत लेने का आरोप लगा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए SP ने उक्त कार्रवाई करते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं और मामले में जांच की जा रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH