कोरोना संक्रमित डाक्टर के संपर्क में आई 150 से ज्‍यादा गर्भवती महिलाएं , विभाग में मचा हड़कंप

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
कोरोना संक्रमित डाक्टर के संपर्क में आई 150 से ज्‍यादा गर्भवती महिलाएं , विभाग में मचा हड़कंप
भोपाल 18 नवम्बर 2021 - राजधानी के जेपी अस्पताल में सोनोग्राफी करने वाले एक डाक्टर के मंगलवार को कोरोना से संक्रमित पाए जाने की पुष्‍टि के बाद कई गर्भवती महिलाओं के संक्रमित होने का खतरा बढ़ गया है। इसकी वजह यह कि संक्रमण की चपेट में आए डाक्टर ने बीते शनिवार तक हर दिन करीब 150 गर्भवती महिलाओं की सोनोग्राफी किया है। 

जिले में आधी से ज्यादा गर्भवती को टीका नहीं लगा है। जिन्हें लगा है उनमें भी आधी को सिर्फ पहली डोज लगी है। गर्भवती महिलाओं की प्रतिरोधक क्षमता वैसे भी कमजोर रहती है। ऐसे में उनके संक्रमित होने और हालत बिगड़ने का खतरा है। अब जेपी अस्पताल की तरफ से गर्भवती महिलाओं को फोन कर कोरोना की जांच कराने की सलाह दी जा रही है।

गौरतलब है कि जेपी अस्‍पताल में पदस्‍थ उक्‍त डॉक्‍टर की पत्‍नी की भी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फिलहाल डॉक्‍टर दंपती को एम्‍स में भर्ती किया गया है, जहां उनकी हालत फिलहाल ठीक बताई जा रही है। यह भी पता चला है कि डॉक्‍टर और उनकी पत्‍नी को कोरोना वैक्‍सीन की दोनों डोज लग चुकी हैं।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार मंगलवार को प्रदेश में कोरोना के पांच मरीज मिले हैं। इनमें चार भोपाल के हैं और एक इंदौर का है। कुल 52,695 सैंपल की जांच में यह मरीज मिले हैं। प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 77 है। इससे एक दिन पहले प्रदेश में कोरोना के चार नए मरीजों की पहचान हुई थी। इनमें तीन भोपाल के और इंदौर का एक मरीज था।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH