बेटी की लव मैरिज से नाराज पिता ने पहले बेटी से किया रेप फिर बेटी और उसके बच्चे की कर दी हत्या

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बेटी की लव मैरिज से नाराज पिता ने पहले बेटी से किया रेप फिर बेटी और उसके बच्चे की कर दी हत्या
भोपाल 16 नवम्बर 2021 - मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के समसगड़ जंगल में मिली महिला और उसके बेटे की लाश मामले में पुलिस ने चौंका देने वाला खुलासा किया है. पुलिस के मुताबिक महिला की हत्या से पहले उसका रेप किया गया था और यह करने वाला और कोई नहीं मृतक महिला का पिता ही था. रातीबड़ टीआई सुदेश तिवारी ने बात करते हुए बताया कि 2 दिन पहले समसगड़ के जंगल में एक महिला और छोटे बच्चे का क्षत विक्षत शव मिला था. पुलिस ने इस मामले की तफ्तीश शुरू की तो पता चला कि शव सीहोर जिले के बिलकिसगंज में रहने वाली महिला का है और जिस बच्चे का शव मिला है वह उसका बेटा था।

इस आधार पर पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो पता चला कि मृतक महिला ने एक साल पहले लव मैरिज की थी जिससे परिवार खुश नहीं था. महिला की रेप के बाद हत्या इस आधार पर परिवार के लोगों से पूछताछ शुरू की गई तो पिता पर शक गया. सख्ती से पूछताछ करने पर पिता ने जुर्म कबूल लिया और उसने जो बताया उसे सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई. आखिर कोई पिता अपनी बेटी के साथ ऐसा कैसे कर सकता है. टीआई सुदेश तिवारी के मुताबिक पूछताछ में आरोपी पिता ने बताया कि उसकी बेटी ने लव मैरिज की थी और उसके बाद रायपुर चली गई थी. बेटी के घर से भागकर शादी करने से उसे ताने मिलते थे और समाज में परिवार की काफी बदनामी भी हुई थी।

बेटी शादी के बाद से ही घर नहीं आई थी लेकिन इस दिवाली पर जब वो उसकी (आरोपी) बड़ी बेटी के साथ घर आई तो उसके 8 महीने के बेटे की बीमारी के चलते मौत हो गई. मातम के बीच बड़ी बहन ने पिता को फोन कर दुखद घटना के बारे में बताया तो पिता अपने बेटे के साथ रातीबड़ पहुंचा और नवासे का शव दफनाने के लिए बेटी को लेकर समसगड़ के जंगल पहुंचा. यहां पहले बेटी से लव मैरिज को लेकर बहस हुई जिसके बाद गुस्से में पिता ने पहले तो बेटी के साथ रेप किया और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. आरोपी पिता के जुर्म कबूल करने के बाद आईपीसी की धारा 302 , 376 के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH