30 हजार की रिश्वत लेते रोजगार सहायक रंगे हाथ गिरफ्तार , महिला सरपंच से मांगी थी रिश्वत , EOW की कार्यवाही

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
30 हजार की रिश्वत लेते रोजगार सहायक रंगे हाथ गिरफ्तार , महिला सरपंच से मांगी थी रिश्वत , EOW की कार्यवाही
शिवपुरी 15 नवम्बर 2021 - भ्रष्टाचार को लेकर विजिलेंस के प्राइम टारगेट पर आये शिवपुरी जिले में आज ईओडब्ल्यू की टीम ने शिवपुरी जिले के खनियाधाना तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत मुहारी कला के रोजगार सहायक राघवेंद्र लोधी को मनरेगा के कार्यों के मस्टर भरने के एवज में महिला सरपंच के देवर बृजपाल लोधी से 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

रोजगार सहायक द्वारा ग्राम पंचायत की महिला सरपंच अभिलाषा लोधी से मनरेगा से प्रचलित विकास कार्यों के मस्टर रोल भरने के एवज में 5 प्रतिशत कमीशन के तौर पर 4 लाख 30 हजार की मांग की जा रही थी। बाद में इनके बीच 3 लाख में लेनदेन तय हो गया था। कार्रवाई के संबंध में ईओडब्लू इंस्पेक्टर यशवंत गोयल और भीष्म तिवारी ने दी संयुक्त जानकारी में बताया कि यह कार्यवाही एसपी अमित सिंह के निर्देशन में शिकायत के आधार पर की गई है। उन्होंने बताया कि ईओडब्ल्यू को महिला सरपंच के परिजनों द्वारा शिकायत की गई थी कि रोजगार सहायक राघवेंद्र लोधी द्वारा ग्राम पंचायत के खरंजा, पंचायत भवन निर्माण, वृक्षारोपण, गौशाला की रोड निर्माण तथा गौशाला निर्माण के मनरेगा से प्रचलित कार्यों के एवज में 5 प्रतिशत कमीशन के तौर पर 430000 रुपए की मांग की जा रही है। 

बाद में 30 हजार में रोजगार सहायक मनरेगा के कार्यों के मस्टर भरने के लिए तैयार हो गया। ईओडब्लू टीम द्वारा इनके बीच हुई लेनदेन की चर्चा को रिकॉर्ड कराया जिस पर से टीम गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। महिला सरपंच का देवर बृजपाल लोधी 10 हजार रुपए की पहली किस्त रविवार को ग्राम पंचायत के रोजगार सहायक राघवेंद्र लोधी को दे चुका था दूसरी किस्त सोमवार को दोपहर ग्राम पंचायत भवन में दी जाना थी जो ईओडब्ल्यू के संज्ञान में थी जैसे ही 30 हजार की दूसरी किस्त बतौर रिश्वत रोजगार सहायक राघवेंद्र लोधी के हाथ में महिला सरपंच अभिलाषा के देवर ब्रजपाल ने रखी वैसे ही ईओडब्ल्यू की टीम ने इसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। 

इस कार्यवाही में ईओडब्लू की ओर से यशवंत गोयल, भीष्म तिवारी, योगेंद्र दुबे, घनश्याम सिंह भदोरिया, जयसिंह यादव आरक्षक विशाल माने तथा नरेश शामिल रहे। गिरफ्तार किए गए रोजगार सहायक के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH