15 नवम्बर को इन टोल प्लाजा में आवागमन रहेगा निःशुल्क , नही देना पड़ेगा कोई टैक्स , जाने वजह

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
15 नवम्बर को इन टोल प्लाजा में आवागमन रहेगा निःशुल्क , नही देना पड़ेगा कोई टैक्स , जाने वजह
भोपाल 15 नवम्बर 2021 - मध्य प्रदेश सरकार ने 15 नवंबर को आदिवासी सम्मेलन ‘जनजातीय गौरव दिवस’ में भोपाल आने-जाने वाले वाहनों को टोल टैक्स से छूट देने का फैसला किया है। इस कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे। भोपाल के जंबूरी मैदान में होने वाली रैली के लिए प्रदेश के आदिवासी बहुल इलाकों से आदिवासियों को लाने वाली बसों में खराबी की स्थिति में तुरंत मरम्मत करने के लिए मैकेनिक भी उपलब्ध रहेंगे। 

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को हुई बैठक में अधिकारियों को सोमवार के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने का निर्देश दिया है। चौहान के हवाले से बयान में कहा गया कि भोपाल में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में आने वाले सभी वाहन टोल टैक्स से मुक्त होंगे। 

बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बिरसा मुंडा की जयंती को मनाने और भारतीय इतिहास और संस्कृति में अनुसूचित जनजातियों के सदस्यों के योगदान का सम्मान करने के लिए 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस घोषित मनाने का फैसला किया है। इस बीच, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि राज्य के दूर दराज के जिलों से कार्यक्रम में आने वाले वाहनों के साथ एक एम्बुलेंस भी हो। 

भाजपा के सूत्रों के अनुसार पार्टी इस आयोजन में ढाई लाख आदिवासियों की भागीदारी सुनिश्चित करने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस विधायक और आदिवासी नेता हीरालाल अलावा ने 11 नवंबर को आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री चौहान प्रधानमंत्री मोदी के प्रचार के लिए किए जा रहे इस आयोजन पर आदिवासियों के स्वास्थ्य , शिक्षा और विकास की बजट राशि का उपयोग कर रहे हैं।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH