युवक ने 24 घंटे में किए खुदकुशी के 3 प्रयास , पहले जमकर पी शराब , फिर खाया जहर , उसके बाद लगाई फाँसी फिर हुआ यह

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
युवक ने 24 घंटे में किए खुदकुशी के 3 प्रयास , पहले जमकर पी शराब , फिर खाया जहर , उसके बाद लगाई फाँसी फिर हुआ यह
बैतूल 13 नवम्बर 2021 - मध्य प्रदेश के बैतूल में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहां एक युवक खुदकुशी के तीन प्रयास कर चुका है. किसी के बताने पर उसने पहले ज्यादा शराब पीकर जान देने की कोशिश की. असफल रहा तो जहर खाया. बच गया तो फांसी लगा ली. युवक का गंभीर हालत में जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है. मामला बैतूल के चिचोली थाना इलाके के पाठाखेड़ा का है. डॉक्टरों के मुताबिक, चिचोली सीएचसी से रैफर होकर जिला अस्पताल भेजे गए 35 साल के रविन्द्र कटारे ने आत्महत्या के लिए एक साथ तीन प्रयास किए हैं।

डॉक्टर अजय महोरे का कहना है कि रविन्द्र ने पहले बेसुध होने तक शराब पी. जब उसे होश आया तो उसने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया. उसके बाद भी बच गया तो फांसी के फंदे पर लटक गया. जहरीला पदार्थ तो निकाल दिया गया है, लेकिन उसकी हालत गंभीर है. डॉक्टर के मुताबिक मरीज बिल्कुल सहयोग नहीं कर रहा है, जिसके चलते इलाज में दिक्कत आ रही है. बताया जा रहा है कि युवक की खुद की टैक्सी है. वह शुक्रवार सुबह ही घर लौटा था।

भाई विनोद ने बताया कि रविन्द्र द्वारा कुछ खा लेने और फांसी लगाने की जानकारी मिलने पर वह उसे लेकर अस्पताल पहुंचा है. शायद भाभी सीमा से कुछ अनबन हो गई थी जिसके चलते उसने पहले खूब शराब पी और फिर कुछ खा लिया. उसने क्या खाया इसकी जानकारी नहीं है. इसके बाद उसने घर में ही फांसी लगाने का प्रयास भी किया. समय पर देखने से उसे फंदे से नीचे उतार लिया. युवक की हालत गंभीर होने पर पुलिस उसके बयान नहीं ले पाई है. चिचोली थाना टीआई अजय सोनी का कहना है क‍ि चिचोली अस्पताल से सूचना नहीं आई है, इस मामले की जानकारी लेकर जांच की जाएगी।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH