वक्त से पहले 10th और 12th की बोर्ड परीक्षाएं कँही छात्रो को न पड़ जाए भारी

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
वक्त से पहले 10th और 12th की बोर्ड परीक्षाएं कँही छात्रो को न पड़ जाए भारी
भोपाल 11 नवम्बर 2021 - कोरोना काल के चलते परीक्षाओं की गाड़ी बेपटरी हो गई है। मार्च से कोरोना संक्रमण बढ़ने की संभावना को देखकर फरवरी से ही बोर्ड परीक्षा का समय तय कर दिया गया है। बोर्ड ने 30 फीसद पाठ्यक्रम में कटौती की है लेकिन कोरोना की वजह से अध्यापन कार्य प्रभावित हुआ है। 

उल्लेखनीय है कि माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10 वीं, 12 वीं कक्षा की परीक्षाएं 12 फरवरी से आयोजित करने की तारीख तय कर दी है। यह निर्णय पिछले दो साल के कोरोना के मामलों को देखते लिया गया है। लेकिन स्कूलों में इस बार कक्षाएं प्रभावित रहने के कारण छात्रों को इस बार पढ़ाई के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पाया है। अधिकांश स्कूलों में तो अभी तक कोर्स भी पूरा नहीं हो सका है।

कोराना काल के दौरान इस सत्र में स्कूलों को टुकड़े-टुकडा़ें में खोला गया तीन चरणों में बच्चों को बुलाया गया। 26 जुलाई से स्कूल में छात्रों के लिए कक्षाएं खोली गई थी, इसके बाद 1 सितंबर से 6 वीं से 12वीं तक की सभी कक्षाओं में पढ़ाई शुरू कराई गई। छात्रों को 50 फीसदी क्षमता के साथ लगाने के निर्देश दिए थे। वहीं पहली से 5वीं तक की कक्षाएं 20 सितंबर से शुरू हुई।

अधिकांश स्कूलों में 50 फीसदी भी कोर्स पूरा नहीं हो सका है। क्योंकि कक्षाओं को लगे करीब तीन माह ही हुए हैं। वहीं इस दौरान विभिन्न त्योहार पडऩे के कारण लंबा अवकाश भी छात्रों के रहे जिसके चलते नियमित कक्षाएं भी प्रभावित हुई। इस संबंध में एमएलबी स्कूल की प्राचार्य प्रभा मिश्रा ने कहा कि 30 फीसद कोर्स कम किया गया है ऐसे में कोशिश है समय पर कोर्स पूरा कर लिया जाए। उन्होंने माना कि फरवरी से प्रयोगिक परीक्षा प्रारंभ होगी।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH