चाय बनाते समय रसोई गैस सिलेंडर में भड़की आग , तीन बच्चो सहित 05 लोग झुलसे

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
चाय बनाते समय रसोई गैस सिलेंडर में भड़की आग , तीन बच्चो सहित 05 लोग झुलसे
भोपाल 11 नवम्बर 2021 -  राजधानी के करोंद इलाके में स्थित हाउसिंग बोर्ड कालोनी के एक मकान में बुधवार शाम को चाय बनाते समय अचानक छोटे गैस सिलेंडर में रिसाव होने के कारण आग भड़क गई। हादसे में तीन छोटे बच्चे, उनकी मां और नानी आग से झुलस गए। इनमें से एक बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी को उपचार के लिए हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

निशातपुरा थाना पुलिस के मुताबिक पेशे से ट्रक चालक सलीम खान हाउसिंग बोर्ड कालोनी में किराए के मकान में परिवार के साथ रहते हैं। बुधवार शाम करीब साढ़े चार बजे उनकी पत्नी छोटे गैस सिलेंडर से गैस चूल्हे पर चाय बना रही थी। पास में उसकी सात वर्ष की बेटी सलीना, चार वर्ष का बेटा सल्लू और दो वर्ष का बेटा भूरा खेल रहे थे। अचानक सिलेंडर से गैस का रिसाव होने लगा। गृहिणी जब तक कुछ समझ पाती, गैस रिसाव के कारण आग भड़क गई। इससे वहां मौजूद बच्चे आग की लपटों की चपेट में आ गए।

बच्चों को बचाने में उनकी मां और नानी भी झुलस गई। चीख-पुकार सुनकर आस-पड़ोस के लोग दौड़े और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। छोला मंदिर फायर स्टेशन के फायर फाइटर पंकज यादव ने बताया कि आग की चपेट में आकर गृहस्थी का काफी सामान भी जल गया। हालांकि आग पर 10 मिनट में काबू पा लिया गया था। जिस जगह पर आग लगी, वहां केरोसिन से भरी दो कैन भी रखी थी। यदि समय पर आग नहीं बुझ पाती तो भीषण आग भड़क सकती थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH