विराट कोहली की बेटी को रेप की धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार , सॉफ्टवेयर इंजीनियर है आरोपी

महाराष्ट्र , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
विराट कोहली की बेटी को रेप की धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार , सॉफ्टवेयर इंजीनियर है आरोपी
मुम्बई 10 नवम्बर 2021 - भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की बेटी को धमकी देने वाले शख्स को मुंबई पुलिस ने हैदराबाद से गिरफ़्तार कर लिया है. आरोपी की गिरफ्तारी मुंबई पुलिस के सायबर सेल ने की है. अब आरोपी को पुलिस टीम मुंबई लेकर आ रही है।

सूत्रों के मुताबिक गिरफ़्तार किए गए आरोपी की पहचान रामनागेश श्रीनिवास अकुबाथिनी है. जिसकी उम्र 23 साल है. आरोपी को हैदराबाद से गिरफ्तार किया गया है. वो वहीं का रहनेवाला है. आरोपी छात्र बताया जा रहा है. वह पहले फ़ूड डिलीवरी एप के लिए सॉफ्टवेयर बनाने का काम करता था. आरोपी एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर है. उसने आईआईटी हैदराबाद से बीटेक किया है.

आपको बता दें कि भारत ने टी-20 वर्ल्डकप में लगातार दो हार का सामना किया है. पहले पाकिस्तान और फिर न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को हराया. फैंस की टीम इंडिया से नाराजगी इतनी थी कि कुछ लोगों ने सभी सीमाओं को पार कर दिया था. सोशल मीडिया पर कप्तान विराट कोहली के परिवार, उनकी बेटी वामिका को लेकर धमकिया दी जा रही हैं और अपशब्दों का प्रयोग किया जा रहा था।

कप्तान विराट कोहली को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा था. इसी दौरान एक शख्स ने विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की बेटी को धमकी दे डाली थी. जिस पर कई लोगों ने एतराज जताया था. यही नहीं पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक ने भी इस धमकी पर आपत्ति जताई थी. इंजमाम ने कहा था कि इस तरह किसी की बेटी या परिवार को निशाने पर लेना पूरी तरह गलत है.

फिर इस मसले पर दिल्ली महिला आयोग ने एक्शन लिया. दिल्ली महिला आयोग ने इस मामले में नोटिस जारी कर पुलिस से सवाल किए थे और अभी तक लिए गए एक्शन की जानकारी मांगी थी. अब मुंबई पुलिस की साइबर सेल ने आरोपी रामनागेश श्रीनिवास अकुबाथिनी को गिरफ्तार किया है. उसे मुंबई लाकर पूछताछ की जाएगी. इस मामले में आगे की जांच जारी है।

सोर्स - आज तक

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH