जनपद पंचायत की महिला सब इंजीनियर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार , लोकायुक्त पुलिस की कार्यवाही

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जनपद पंचायत की महिला सब इंजीनियर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार , लोकायुक्त पुलिस की कार्यवाही
इंदौर 09 नवम्बर 2021 - लोकायुक्त पुलिस ने मंगलवार को जनपद पंचायत की उपयंत्री गीता विजयवर्गीय को उनके घर से 4500 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। उपयंत्री ने मकान का नक्शा पास कराने के लिए 5000 रुपये की रिश्वत की मांग की थी।

इंदौर बायपास स्थित ओमेक्स सिटी फेस वन निवासी अशोक शर्मा ने लोकायुक्त में शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसके बाद पुलिस ने रणनीति बनाकर उक्त कार्रवाई की है। अशोक शर्मा की शिकायत के अनुसार उन्होंने रंगवासा ग्राम पंचायत में राज लक्ष्मी पैलेस में लक्ष्मी वर्मा से जमीन खरीदी थी। इसी जमीन पर मकान बनाने के लिए पास जनपद पंचायत से नक्शा करवाना था। 

नक्शा पास करवाने के एवज में गीता विजयवर्गीय ने अशोक से 5000 रुपये की रिश्वत की मांग की थी। इस बात की शिकायत उन्होंने लोकायुक्त पुलिस से की। इसके बाद गीता और अशोक की बातचीत की रिकार्डिंग कराई गई। इसके आधार में 4500 रुपये देना तय हुआ था। लोकायुक्त ने रणनीति के तहत दल का गठन किया और गीता विजयवर्गीय के स्कीम नंबर 54 स्थित निवास पर रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। उपयंत्री के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (संशोधित) 2018 की धारा 7 के अंतर्गत कार्यवाही जारी है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..

छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता

सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना

छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश

छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम

छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी

छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त

छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH