गायों से भरी ट्रक पलटी , हादसे में 30 गायो की मौत , हिंदू संगठनों ने किया चक्काजाम
मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
रतलाम 09 नवम्बर 2021 - सैलाना-पिपलोदा मार्ग पर ग्राम करिया के पास सोमवार व मंगलवार की दरमियानी रात गायो से भरा ट्रक पलट गया। इससे उसमे भरे 30 से ज्यादा गायों की मौत हो गई। खबर क्षेत्र में तेजी से फैली व हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे। उन्होंने सड़क पर बैठकर आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस उन्हें समझाने व आरोपितों पर कार्रवाई करने के बात कहती रही। मौके पर भारी भीड़ होने से हंगामे की स्थिति बन गई।
जानकारी के अनुसार सैलाना-पिपलौदा मार्ग पर ग्राम करिया के समीप मंगलवार सुबह करीब पांच बजे एक व्यक्ति ने वहां से गुजरते समय सड़क के समीप ट्रक पलटा देखा। उसने पास जाकर देखा तो 30 से अधिक गाय इधर-उधर मृत व घायल पड़े हुए थे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सैलाना व पिपलोदा थाने से पुलिस बल मौके पर पहुंचा।
थोडी देर में वहां हिन्दू संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। उन्होंने आक्रोश व्यक्त करते हुए सड़क पर बैठकर चक्काजाम कर दिया। इस बीच मौके पर पहुंचे सैलाना एसडीओपी संदीप कुमार निगवाल , सैलाना थाना प्रभारी शिवमंगल सेंगर आदि ने उन्हें समझा कर कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद चक्काजाम समाप्त किया गया। पुलिस और ग्रामीण मौजूद हैं। पुलिस के अनुसार दुर्घटना के बाद ट्रक चालाक मौके से भाग गया, ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।















