कुँए में फेंक कर पिता सहित दो बच्चो की हत्या से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
कुँए में फेंक कर पिता सहित दो बच्चो की हत्या से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी
रतलाम 08 नवम्बर 2021 - रतलाम जिले के सैलाना थाना क्षेत्र के ग्राम देवरूंडा में एक युवक और उसके दो बच्चों की कुएं में फेंक कर हत्या कर दी गई तीनों के शव पानी की मोटर से रस्सी से बंधे मिले। हत्या का कारण जमीन विवाद को लेकर बताया जा रहा है। पिता व पुत्रों की हत्या से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर एसपी गौरव तिवारी व वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पहुंचे। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय किसान लक्ष्मण पुत्र मांगू भाभर निवासी ग्राम देवरूंड़ा ने अपने खेत की मोटर जलने पर रविवार सुबह सुधारने के लिए कुएं से बाहर निकाल कर रखी थी। शाम को लक्ष्मण व उसके पुत्र नहीं दिखे। स्वजन व ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की। वे कुएं के पास पहुंचे तो वहां मोटर और लक्ष्मण तथा उसके पुत्र 13 वर्षीय विशाल व 8 वर्षीय पुष्कर दिखाई नहीं दिए। शंका होने पर कुछ युवक कुएं के अंदर उतरे तो उन्हें अंदर तीनों के शव पानी की मोटर से बंधे हुए दिखाई दिए। इसके बाद तीनों के शव बाहर निकाला गया।

सूचना मिलने पर सैलाना थाना प्रभारी शिवमंगल सिंह सेंगर दल के साथ मौके पर पहुंचे और शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। सोमवार सुबह एसपी गौरव तिवारी, एफएसएल अधिकारी अतुल मित्तल व अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और जांच की। बताया जा रहा है कि तीनों की हत्या जमीन विवाद के चलते की गई है। पुलिस के अनुसार कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। तीनों शवों का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH