इंश्योरेंस का एक करोड़ रुपया क्लेम करने के लिए जिंदा ब्यक्ति को दस्तावेजो में मार दिया गया , लेकिन चालाकी नही आई काम

मध्य प्रदेश , 08-11-2021 11:34:14 AM
Anil Tamboli
इंश्योरेंस का एक करोड़ रुपया क्लेम करने के लिए जिंदा ब्यक्ति को दस्तावेजो में मार दिया गया , लेकिन चालाकी नही आई काम
देवास 08 नवम्बर 2021 - एक करोड़ रुपये का क्लेम लेने के लिए एक जिंदा व्यक्ति ने खुद को दस्तावेजों में बुखार से मृत घोषित करवा लिया और पत्नी के हाथों से इंश्योरेंस लेने के लिए कंपनी में आवेदन भी कर दिया इस मामले में पहले आरोपी के बेटे ने डाक्टर से बुखार में मौत का सर्टिफिकेट बनवा लिया उसके बाद नगर निगम से पिता के मृत होने का प्रमाण पत्र बनवा कर संबंधित लाइफ इंश्योरेंश कंपनी ब्रांच को दिया जब कंपनी को शक हुआ तो कंपनी के अधिकारियों ने शहर की कोतवाली पुलिस को एक आवेदन दिया और जांच के बाद पूरे मामले का पर्दाफाश हो गया क्योंकि जिसे मृत बताकर क्लेम के लिए एक करोड़ का आवेदन दिया गया था वह 46 वर्षीय व्यक्ति पुलिस को स्वस्‍थ मिला।

फिलहाल पुलिस ने मामले से जुड़े चार आरोपितों पर विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। जिसमें आरोपित ( जो दस्तावेजों में मृत घोषित हुआ था ) और फर्जी दस्तावेज तैयार करवाने वाले बेटे , सर्टिफिकेट बनाने वाले डाक्टर और आवेदन करने वाली आरोपित की पत्नी को आरोपित बनाया है। पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया गया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपित 46 वर्षीय अब्दुल हनीफ निवासी एकता नगर इटावा ने 02 मई 2019 आनलाइन एक करोड़ की जीवन बीमा पालिसी एसबीआई लाइफ इंश्योरेंश की तारानी कालोनी स्थित शाखा से ली थी। जिसकी सालाना किश्त लगभग 40 हजार रुपए बैंक द्वारा तय कि गई थी।

अब्दुल हनीफ ने मासिक रूप से 4-4 हजार की दो किश्तें कंपनी में जमा की थी, लेकिन 2019 में सितंबर माह में अब्दुल हनीफ के पुत्र इकबाल ने अपने पिता को मृत बताकर नगर पालिका निगम में मृत्यु प्रमाण-पत्र के लिए आवेदन दिया। जिसमें इकबाल द्वारा एक डा. शाकिर मंसूरी निवासी लक्ष्मीनगर स्टेशन रोड से फर्जी दस्तावेजों पर साइन करवाकर सर्टिफिकेट तैयार करवाया था। डाक्टर शाकिर के पास एयूएमएस की डिग्री है। इसके बाद इकबाल ने डाक्टर का साइन किया दस्तावेज देकर नगर निगम से मृत्यु प्रमाण-पत्र बनवाया।

फर्जी तरह से प्रमाण पत्र तैयार होने के बाद अब्दुल की रेहाना पत्नी ने कंपनी में एक करोड़ के इंश्योरेंस के लिए आवेदन दिया था। पुलिस ने बताया कि इंश्योरेंश कंपनी को मृत्यु प्रमाण-पत्र सहित अन्य दस्तावेज देकर जालसाजी करने का पूरा षड्यंत्र आरोपित अब्दुल , उसके बेटे इकबाल व पत्नी रेहाना सहित डॉ. शाकिर शामिल ने रचा था लेकिन कंपनी को शक हुआ तो कोतवाली थाने में आवेदन दिया। जिसकी जांच सब-इंस्पेक्टर पवन यादव द्वारा की गई। जांच में दस्तावेजों में खुद को मरा हुआ बताने वाले अब्दुल हनीफ स्वस्थ मिले। पुलिस ने अब्दुल व डाक्टर को गिरफ्तार कर लिया और अन्य दो आरोपितों की तलाश जारी है।

सब इंस्पेक्टर पवन यादव ने बताया की इस क्लेम के खेल में चार लोगों को आरोपी बनाया गया है दो आरोपी अब्दुल और डाक्टर शाकिर गिरफ्तार किए जा चुके हैं जबकि अब्दुल का बेटा इकबाल व उसकी मां रेहाना फरार हैं जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।

इंश्योरेंस का एक करोड़ रुपया क्लेम करने के लिए जिंदा ब्यक्ति को दस्तावेजो में मार दिया गया , लेकिन चालाकी नही आई काम

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH