जिस फेसबुक फ्रेंड के लिए पति और दो बच्चों को छोड़ा उसी फ्रेंड दिया धोखा

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जिस फेसबुक फ्रेंड के लिए पति और दो बच्चों को छोड़ा उसी फ्रेंड दिया धोखा
खरगोन 08 नवम्बर 2021 -  इंटरनेट मीडिया के माध्यम से लोगों से दोस्ती करना कोई गलत या अपराध नहीं है लेकिन इसमें सावधानी बरतना जरूरी है क्योंकि कुछ समय पहले ही पुलिस के सामने इंटरनेट मीडिया के माध्यम से दोस्ती करने और बंधक बनाने का मामला सामने आया। इस प्रकार के मामलों में महिलाएं और युवतियां धोखे की शिकार हो रही हैं।

कुछ ऐसा ही मामला जैतापुर पुलिस चौकी पर भी सामने आया है। चौकी प्रभारी प्रवीण आर्य ने बताया चौकी क्षेत्र के ग्राम बडगांव की 26 वर्षीय विवाहित महिला की गुमशुदगी स्वजनों ने दर्ज कराई थी। इस मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरु की।

जांच में पता चला कि महिला ने करीब दो माह पहले फेसबुक पर उज्जैन जिले के सांवेर क्षेत्र के एक युवक से दोस्ती की। दोनों में बातचीत यहां तक पहुंची कि महिला ने उक्त युवक के लिए अपने पति और दो बच्चों को छोड़ दिया और 24 अक्टूबर को उसके साथ चली गई।

चौकी प्रभारी आर्य ने बताया इस बीच खबर मिली कि उक्त महिला सांवेर के ग्राम गवला में है। जिस पर टीम मौके पर पहुंची, यहां सुभाष उर्फ अर्जुन पिता रमेश मुनिया (32) ने महिला को बंधक बना रखा था। सुभाष खुद शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। सुभाष फेसबुक पर महिला से दोस्ती के बाद उसे बरगलाकर अपने साथ ले गया था और उसे बंधक बना लिया था। घर से बाहर नहीं निकलने देता था। पुलिस ने महिला को सुभाष के कब्जे से मुक्त कराया, जिसके बाद महिला की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपित युवक सुभाष और उसे भाई लखन को गिरफ्तार कर लिया है।

चौकी प्रभारी आर्य ने बताया कि बड़गांव निवासी विवाहिता करवा चौथ के एक दिन पहले 23 अक्टूबर को रात के समय प्रेमी सुभाष के साथ भाग गई थी। आरोपित सुभाष बाइक से भाई लखन के साथ महिला को लेने के लिए बड़गांव आया था। आर्य ने बताया कि फेसबुक के माध्यम से चर्चा के बाद सुभाष पहले आ कर महिला का घर देख गया था। फिलहाल दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।
जिस फेसबुक फ्रेंड के लिए पति और दो बच्चों को छोड़ा उसी फ्रेंड दिया धोखा

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH