महिला वकील ने कांग्रेस नेता पर लगाया रेप करने और ब्लैकमेल कर रुपये वसूलने का आरोप

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
महिला वकील ने कांग्रेस नेता पर लगाया रेप करने और ब्लैकमेल कर रुपये वसूलने का आरोप
शिवपुरी 06 नवम्बर 2021 - मध्य प्रदेश के शिवपुरी में कांग्रेस के एक नेता गिर्राज शर्मा ऐंचवाडा के खिलाफ महिला वकील ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। महिला ने आरोप लगाया है कि, गिर्राज शर्मा ने उसे प्यार के जाल में फंसाकर शादी की। फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने महिला को बदनाम करने की धमकी देते हुए ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। इस दौरान आरोपी ने महिला से लाखों रुपए ऐंठे। परेशान होकर पीड़िता ने शहर के कोतवाली में मामला दर्ज कराया है।

मिली जानकारी के अनुसार कुछ साल पहले आरोपी गिर्राज शर्मा छतरपुर में खदान के काम से गया था। वहां पैसों के लेनदेन में फर्जीवाड़े के चलते उसके खिलाफ केस दर्ज हो गया। केस के दौरान ही शर्मा की मुलाकात महिला एडीपीओ से हुई। इस दौरान शर्मा ने उसे अपनी बातों में फंसाकर प्यार का झांसा दिया। शादीशुदा होने के बावजूद उसने शादी का नाटक किया। बाद में उसने महिला वकील के साथ कई बार दुष्कर्म किया।

पीड़िता का कहना है कि, वो तो ये समझ रही थी कि, आरोपी शादी के बाद उसके साथ ये सब कर रहा है। लेकिन कुछ दिनों बाद उसने महिला को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। ऐसा कर उसने लाखों रुपए ऐंठ लिए। लेकिन, अब जब उसने तंग आकर उसकी डिमांड पूरी करने से इंकार कर दिया, तो आरोपी उसे बदनाम करने की धमकिया दे रहा है ऐसे में परेशान होकर पीड़िता ने थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप सहित अवैध वसूली समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, पुलिस जब आरोपी को गिरफ्तार करने उसके घर पहुंची, तो वो वहां से फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार, ये पहला मामला नहीं है, जो शर्मा के खिलाफ दर्ज हुआ है। इससे पहले भी उस पर कई केस दर्ज हैं। इससे पहले गिर्राज पर एक नेता की बेटी को प्यार में फंसाने और भगाने का आरोप लग चुका है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH