मामूली बात पर जिले में दो पक्षों में खूनी संघर्ष , महिला सरपंच की मौत कई लोग घायल

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
मामूली बात पर जिले में दो पक्षों में खूनी संघर्ष , महिला सरपंच की मौत कई लोग घायल
दमोह 06 नवम्बर 2021 - शुक्रवार की रात जिले के बटियागढ़ थाने के फुटेरा चौकी के ग्राम गंज बरखेड़ा में दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया और दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी और धारदार हथियार से हमला कर दिया जिसमें गंज बरखेरा गांव की महिला सरपंच की मौत हो गई और स्वजनों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं दूसरे पक्ष के लोग बटियागढ़ अस्पताल में इलाजरत हैं। इसके साथ ही शहर में भी दो पक्षों के बीच विवाद हुआ है।

बटियागढ़ थाना प्रभारी मनीष मिश्रा ने बताया की गंज बरखेरा पंचायत की महिला सरपंच गेंदाबाई पति अंजरत सिंह लोधी 40 व स्वराज पिता दुर्जन सिंह लोधी 24 का विवाद शुक्रवार की रात गांव के ही कुछ लोगों से हो गया था और दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर हमला कर दिया। महिला सरपंच और उनके स्वजन को इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल लाया जा रहा था जहां रास्ते मे महिला की मौत हो गई और उनके स्वजन इलाजरत हैं। वहीं दूसरे पक्ष के कुछ घायलों का इलाज बटियागढ़ सामुदायिक अस्पताल में चला है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है विवाद का कारण अभी पता नही चल पाया।

सिटी कोतवाली क्षेत्र के चैनपुरा में दो पक्षों में हुए विवाद में करीब आधा दर्जन लोगों के घायल होने पर उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस के अनुसार घायलों में नीशू अहिरवार पति राकेश 23 वर्ष , राकेश अहिरवार 24 वर्ष, खेमचंद्र पिता नारायण अहिरवार 40 वर्ष, संतोष रानी पति मूलचंद 46 वर्ष, नेहा 17 वर्ष घायल हुए हैं। 2 लोगों की हालत गंभीर है। डा. सुधीर आर्य द्वारा सभी का इलाज किया गया। बताया गया है कि विवाद मामूली था, लेकिन इतना बढ़ गया जिसमें जमकर हथियार, लाठियां चली। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH