प्रेम प्रसंग में खूनी वारदात , चार लोगों की हत्या के बाद गाँव मे तनाव , भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
प्रेम प्रसंग में खूनी वारदात , चार लोगों की हत्या के बाद गाँव मे तनाव , भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
अलीराजपुर 05 नवम्बर 2021 - चांदपुर थाना क्षेत्र के बोकड़िया में दीपावली की रात युवक-युवती के भागने के मामले में समझौते की शर्त पूरी न करने पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। विवाद में दोनों पक्षों के चार लोगों की धारदार हथियारों से हत्या कर दी गई। पुलिस ने सात आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर चार लोगों को हिरासत में ले लिया है। गांव में स्थिति तनावपूर्ण है और वहाँ भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। चांदपुर पुलिस ने बताया कि बोकड़िया गांव के रहने वाले युवक-युवती प्रेम प्रसंग के चलते करीब डेढ़ साल पहले साथ भाग गए थे। दोनों गुजरात जाकर रहने लगे। इसे लेकर दोनों परिवारों के बीच समझौता हुआ था। युवती अपने साथ कुछ चांदी लेकर गई थी।

समझौते के समय यह तय हुआ था कि चांदी वापस लौटाई जाएगी। इसे लेकर गुरुवार शाम करीब सात बजे लड़की पक्ष के भलसिंह पिता गुलिया उम्र 50 अपने पुत्र नांदू उम्र 24 व अन्य के साथ युवक पक्ष के घर पर गया था। थाना प्रभारी मोहन सिंह डावर ने बताया कि यहां दोनों पक्ष में समझौते की शर्त को लेकर विवाद हो गया।

इस पर दोनों पक्ष धारदार हथियार लेकर आमने-सामने हो गए। खूनी संघर्ष में युवक पक्ष के दो भाई इस्माइल पिता भुदरिया उम्र 25 व सुखदेव पिता भुदरिया उम्र 22 तथा भलसिंह व उसके बेटे नांदू की हत्या कर दी गई। थाना प्रभारी मोहन सिंह डावर ने बताया कि शवों को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। गांव में तनाव को देखते हुए भारी बल तैनात किया गया है।

घटना की जांच के लिए एसपी मनोजकुमार सिंह, एएसपी बिट्टू सहगल, एसडीओपी श्रद्धा सोनकर भी मौके पर पहुंचे। मामले में सात आरोपितों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। चार आरोपितों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, शेष की तलाश की जा रही है। बताया जाता है कि युवक-युवती इस समय गुजरात में ही हैं। पुलिस इस संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH