50 हजार की रिश्वत लेते GST अधिकारी गिरफ्तार , सराफा ब्यवसाई से इसलिए माँगी थी रिश्वत

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
50 हजार की रिश्वत लेते GST अधिकारी गिरफ्तार , सराफा ब्यवसाई से इसलिए माँगी थी रिश्वत
रीवा 01 नवम्बर 2021 - ईओडब्ल्यू इकाई रीवा द्वारा रिश्वत के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सोमवार को जीएसटी के अधिकारी निशांत सागर को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा है। यह कार्रवाई उनके कार्यालय भारत सरकार वित्त मंत्रालय राजस्व विभाग कार्यालय अधीक्षक केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर दीनदयाल धाम पड़रा रीवा में की गई है पकड़े गए जीएसटी अधिकारी के खिलाफ भष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके ईओडब्ल्यू के अधिकारी कार्रवाई कर रहे हैं।

सराफा व्यवसायी नीरज सोनी ने ईओडब्ल्यू में शिकायत की थी कि उसका कैलाश ज्वेलर्स के नाम से शिल्पी प्लाजा में दुकान है। कुछ समय से जीएसटी अधीक्षक निशांत सागर द्वारा दुकान पर आकर धमकी दी जा रही थी कि तुम्हारी 50 लाख रुपये की रिकवरी निकालेंगे नहीं तो दो लाख की रिश्वत दो। नीरज सोनी ने इस रिश्वत की मांग के संबंध में शिकायत ईओडब्लू रीवा के पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन से की थी। शिकायत के आधार पर एसपी ने निरीक्षक प्रवीण चतुर्वेदी के नेतृत्व में टीम बनाई थी।

बताया जा रहा है कि सोना व्यापारी रिश्वत की पहली किस्त 50 हजार देने के लिए जीएसटी अधिकारी के कार्यालय पहुंचा था और जैसे ही उन्‍होंने रुपये दिए वहां मौजूद ईओडब्ल्यू के टीम ने आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से 50 हजार रिश्वत की राशि बरामद कर ली है।

रिश्वत के खिलाफ की गई इस कार्रवाई में निरिक्षक प्रवीण चतुर्वेदी, निरीक्षक मोहित सक्सेना, उप निरीक्षक सीएल रावत, उप निरीक्षक आशीष मिश्रा, उपनिरीक्षक गरिमा त्रिपाठी, एएसआइ संतोष पांडे, प्रधान आरक्षक रामजी पांडे, प्रधान आरक्षक पुष्पेंद्र पटेल, सत्यनारायण मिश्रा, आरक्षक कुलभूषण द्विवेदी, आरक्षक घनश्याम त्रिपाठी, आरक्षक भारतेंदू सिंह, आरक्षक धनंजय अग्निहोत्री, महिला आरक्षक पूर्णिमा सिंह शमिल रहे।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH