जिले में SDM की गाड़ी के आगे लेट गए कांग्रेस विधायक , प्रसासन पर लगाया यह आरोप

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जिले में SDM की गाड़ी के आगे लेट गए  कांग्रेस विधायक , प्रसासन पर लगाया यह आरोप
छिंदवाड़ा 01 नवम्बर 2021 - सोमवार को जनपद पंचायत परिसर में 15वें वित्त आयोग की राशि में भेदभाव करने को लेकर जनपद पंचायत सदस्य एवं कांग्रेस नेताओं की ओर से धरना आंदोलन में स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों जनपद पंचायत सीईओ के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर खूब नारे बाजी की। दिन भर चले आंदोलन में कांग्रेसी नेताओं ने स्थानीय प्रशासन, भाजपा सरकार को जमकर खरी-खोटी सुनाई। इस दौरान एसडीएम ज्ञापन लेने के लिए जल्दी नहीं आने पर विधायक विजय चौरे ने एसडीएम के गाड़ी के सामने लेटकर विरोध प्रदर्शन किया।

आंदोलन को संबोधित करते हुए जनपद पंचायत उपाध्यक्ष प्रवीण बागडे, जप सदस्य संदीप भकने, अरुण गावड़े, सुमन पातुरकर, विनायक मर्सकोले, राधेश्याम बेड़े ने बताया कि जनपद पंचायत सौंसर सीईओ के द्वारा जानबूझकर 15वें वित्त आयोग की राशि में हेरफेर और गड़बड़ी और भेदभाव पूर्वक वितरण किया है। जिसके चलते जनपद पंचायत सदस्य के क्षेत्र का विकास रुका हुआ है, जनपद पंचायत सीईओ भाजपा नेताओं के इशारों पर काम करते हुए क्षेत्र गावो का विकास रोक रहे हैं। जब तक हमें न्याय नहीं मिलेगा तब तक हम विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे। जब एसडीएम श्रेयांस कुमट ज्ञापन लेने निकले तो कार्यकर्ताओं का कहना था कि धरना स्थल पर एसडीएम ने आकर ज्ञापन लेना चाहिए,

परंतु एसडीएम धरना स्थल तक नहीं पहुंचे और अपनी गाड़ी से जाने लगे इस दौरान विधायक श्री चौरे, कांग्रेस नेताओं पुलिस में तू-तू मैं-मैं हुई, एसडीएम की गाड़ी को निकलते देख विधायक विजय चौरे, एसडीएम की गाड़ी के सामने लेटकर विरोध करने लगे,माहौल गरमा गया और विधानसभा युवक कांग्रेस अध्यक्ष पंकज दातारकर, ज्ञानेश्वर गावंडे, एन एस यू आई अध्यक्ष मनीष रुंघे को डीएसपी एसपी सिंह, सौंसर थाना प्रभारी रघुनाथ खातरकर के द्वारा चर्चा करते हुए मामले को शांत किया।

धरना आंदोलन में तीखे तेवरों के साथ में संबोधित करते हुए विधायक विजय चौरे ने कहा कि सौंसर का तहसील कार्यलय और जनपद का प्रशासन भाजपा नेताओं के इशारे पर चल रहा है, अधिकारियों ने समझ लेना चाहिए रावण को 10 सिर थे, पर यह सौंसर है, जनपद पंचायत तहसील कार्यलय के अधिकारी कर्मचारियों पटवारियों ने भारतीय जनता पार्टी का बिल्ला जेब में रखना बंद कर देना चाहिए, भारतीय जनता पार्टी की एजेंट की तरह काम ना करते हुए जनता के काम करें क्योंकि आपकी तनख्वाह जनता की गाढ़ी कमाई के बदौलत मिलती है।

जनपद पंचायत सदस्य सुमन दिनकर पातुरकर ने कहा कि सौंसर जनपद पंचायत द्वारा 15वें वित्त आयोग की राशि जनपद क्षेत्रवार विकास कार्यों के लिए आवंटन में की गई गड़बड़ी को लेकर कांग्रेस द्वारा किए जा रहे आंदोलन का मैं समर्थन करती हूं, समर्थन इसलिए नहीं कि अब यह आवाज जनपद सदस्यों के बाद किसी राजनीतिक दल द्वारा उठाई जा रही हैं। समर्थन इसलिए की यह लड़ाई सत्यता की है और सत्यता किसी राजनीतिक दल या विचारधारा की नहीं होती है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH