डेयरी फार्म की आड़ में चल रहा था सैक्स रैकेट , 03 युवती सहित 10 ग्राहक गिरफ्तार , ग्राहकों में 60 साल का बुजुर्ग भी शामिल

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
डेयरी फार्म की आड़ में चल रहा था सैक्स रैकेट , 03 युवती सहित 10 ग्राहक गिरफ्तार , ग्राहकों में 60 साल का बुजुर्ग भी शामिल
ग्वालियर 31 अक्टूबर 2021 - ग्वालियर के मुरार इलाके में पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया. दूध डेयरी की आड़ में 2 मंजिल मकान में ये सेक्स रैकेट चल रहा था. पुलिस ने मौके से 3 युवतियों और 10 ग्राहकों को गिरफ्तार किया. मकान मालकिन कॉलगर्ल के जरिए सेक्स रैकेट चला रही थी. उसे यहां आने वाली लड़कियों से आधा हिस्सा  मिलता था, आधा संचालिका रखती थी. इस अड्डे पर युवाओं से लेकर 60 साल उम्र तक के ग्राहक मौज करने आते थे. कॉलगर्ल 500 रुपये में लड़कियां उपलब्ध कराती थी।

पुलिस ने बताया कि मुरार थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि जडेरूआ डैम के पास प्रीतम माहौर के मकान में अनैतिक काम चल रहा है. यहां रोज युवा से लेकर बुजुर्ग बड़ी संख्या में आते हैं. मामले की छानबीन के बाद प्रीतम माहौर से पूछताछ की गई तो पता चला कि वह पत्नी के जरिए सेक्स अड्डे को चला रहा था. पुलिस ने बताया कि इस घर में दूध डेयरी है. उसी की आड़ में सेक्स रैकेट चल रहा था।

मुरार थाना प्रभारी शैलेन्द्र भार्गव ने महिला पुलिस टीम  के साथ प्रीतम माहौर के मकान पर दबिश दी. पहले पुलिस टीम का एक जवान ग्राहक बनकर अंदर गया. अंदर सेक्स रैकेट की पुष्टि होने पर  टीम ने दबिश दे दी. दो मंजिल मकान के एक कमरे में दो महिलाएं तीन पुरुष के साथ संदिग्ध हालत में मिले. यहां कई तरह की आपत्तिजनक सामग्री भी मिली. बगल वाले  कमरे में मालिक की पत्नी गीता माहौर थी. यहां 7 ग्राहक अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे. पुलिस ने यहां से तीनों महिलाओं को सभी ग्राहकों के साथ पकड़ लिया. मौके से पुलिस ने कैश और सामग्री जब्त कर ली।

सेक्स अड्डे की संचालिका गीता माहौर है. वह गीता अपने यहां आने वाले ग्राहकों से 500 रुपए तक वसूलती थी. इसमे में ढाई सौ रुपये सेक्स रैकेट में लिप्त लड़कियों को मिलते थे. बाकी आधा वह अपने पास रख लेती थी.  पुलिस ने बताया कि ये सेक्स अड्डा 2 साल से चल रहा था. घर में दूध डेयरी होने के चलते शुरू में लोगों को यहां आने वालों पर शक नही होता था, लेकिन जब अड्डे पर ग्राहकों की आमद बढ़ी और एक ही तरह के बाहरी लोगों का आना-जाना शुरू हुआ तो मोहल्ले वालों को शक हुआ. पड़ोसियों ने फिर इसकी जानकारी पुलिस को दी।

सेक्स अड्डे पर ग्वालियर के साथ ही भिंड-मुरैना जिले से भी नियमित ग्राहक आते थे. यहां आने वाले ग्राहकों में हर उम्र के लोग शामिल थे. सेक्स अड्‌डे पर पहुंचने वालों में 19 से लेकर 60 साल के अधेड़ और बुजुर्ग भी आते थे. मुरार पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH