CMO के घर पर EOW का छापा , करोड़ो की संपत्ति का खुलासा , रेड कार्यवाही जारी

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
CMO के घर पर EOW का छापा , करोड़ो की संपत्ति का खुलासा , रेड कार्यवाही जारी
ग्वालियर 27 अक्टूबर 2021 -  अशाेक नगर सीएमओ महेश कुमार दीक्षित के ग्वालियर सुरेश नगर स्थित निवास पर बुधवार की सुबह ईओडब्ल्यू ने छापा मारा। सुबह जब टीम ने सीएमओ के घर की घंटी बजाई ताे परिजनाें के हाेश उड़ गए। अंदर पहुंचते ही टीम ने सभी दस्तावेज एवं कंप्यूटर काे अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। खबर लिखे जाने तक ईओडब्ल्यू के हाथ कराेड़ाें की संपत्ति के दस्तावेज लग चुके हैं। वर्तमान में कार्रवाई जारी है।

अशाेक नगर सीएमओ महेश कुमार दिक्षित का सुरेश नगर थाटीपुर में तीन मंजिला मकान है। एमके दीक्षित पूर्व में आंतरी एवं बिलाैआ में सीएमओ भी रहे हैं। ईओडब्ल्यू डीएसपी सतीश चतुर्वेदी के नेतृत्व में आज सुबह टीम ने दीक्षित के थाटीपुर सुरेश नगर स्थित निवास पर छापा मारा। 

टीम काे एमके दीक्षित के मकान से करीब एक दर्जन बेशकीमती संपत्तियाें के दस्तावेज भी मिले हैं। इसमें सुरेश नगर में तीन मंजिला मकान के अलावा सेथिया गांव में तीस बीघा जमीन के कागज भी मिले हैं। सूत्राें की माने ताे टीम काे काफी मात्रा में गाेल्ड एवं कैश भी मिला है, हालांकि इसकी अभी तक अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। टीम अब घर में मिले सभी दस्तावेज एवं कंप्यूटर खंगालने में जुटी हुई है।

ईओडब्ल्यू ने पकड़ी रफ्तारः ईओडब्ल्यू ने पिछले कुछ माह में जिले में ताबड़ताेड़ कार्रवाई की है। विशेष रूप से भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियाें में इन कार्रवाई से खाैफ का माहाैल बन चुका है। गाैरतलब है कि अब ईओडब्ल्यू काे अब भ्रष्ट अधिकारियाें के खिलाफ भी कार्रवाई के अधिकार मिल चुके हैं।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH