खाद नही मिलने से नाराज किसानों रेलवे ट्रेक किया जाम , घंटो रुकी रही पंजाब मेल

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
खाद नही मिलने से नाराज किसानों रेलवे ट्रेक किया जाम , घंटो रुकी रही पंजाब मेल
बीना 26 अक्टूबर 2021 - खाद लिए दो दिन से भटक रहे किसानों का सब्र मंगलवार को टूट गया। किसानों ने सुबह करीब 10 बजे आगासौद रोड पर जाम लगाया, लेकिन प्रशासन किसानों को आश्वासन देकर शांत करा दिया। दो घंटे तक खाद न आने पर किसान रेलवे ट्रैक पर पहुंच गए और रेलवे गेट क्रमांक 309 पर ट्रैक जाम कर दिया। इसी दौरान मुंबई से फिरोजपुर जाने वाली पंजाब मेल आ गई। ट्रैक पर किसानों की भीड़ देखकर लोको पायलट ने ट्रेन रोक दी। इसके अलावा पायलट ने ट्रैक जाम होने की सूचना बीना एरिया को दी। एरिया से तुरंत ट्रैक पर जाम भीड़ होने का मैसेज आरपीएफ, जीआरपी को दिया गया। लेकिन इससे पहले ही प्रशासनिक अधिकारियों और सिविल पुलिस ने किसानों को ट्रैक से हटा दिया।

ट्रैक क्लियर होने के बाद ट्रेन को दोपहर 12:15 बजे गंतव्य के लिए रवाना किया गया। इसके बाद एहतियात के तौर पर रेलवे गेट पर बड़ी संख्या में आरपीएफ, जीआरपी और सिविल थाने की पुलिस तैनात की गई है। इसके अलावा प्रशासन की किसानों को तहसीलदार सतीश वर्मा ने किसानों को आश्वासन दिया है सागर से खाद लेकर ट्रक निकल चुके हैं, सभी किसानों को खाद दिया जाएगा। आश्वासन पर किसान हट गए और पुलिस की मौजूदगी में खाद के लिए किसानों को टोकन देना शुरु करा दिया गया है। इस संबंध में बीना थाना प्रभारी का कहना है कि रेलवे ट्रैक जाम करने वालों की पहचान की जा रही है, नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH