टायर दुकान में लगी भीषण आग , 05 किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा है धुँआ

मध्य प्रदेश , 26-10-2021 8:59:12 PM
Anil Tamboli
टायर दुकान में लगी भीषण आग , 05 किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा है धुँआ
सेंधवा 26 अक्टूबर 2021 - शहर के सिनेमा चौराहा स्थित एक टायर दुकान में मंगलवार अलसुबह आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया है। टायर गोदाम के अंदर रखें टायरों में लगी भीषण आग का धुआं शहर के आसमान में फैल गया। करीब 5 किलोमीटर दूर से धुआ दिखाई दे रहा है। सूचना के बाद नगर पालिका के तीन दमकल आग बुझाने में लग चुके हैं। आसपास के शहरों के दमकल को सूचना दी गई है। टायर दुकान के ठीक नीचे पड़ोस में सेंट्रल बैंक आफ इंडिया की बैंक शाखा भी है। यदि आग बैंक तक पहुंचेगी तो समस्या बढ़ सकती है।

नगर पालिका के दमकल द्वारा आग बुझाने के प्रयास जारी है। मौके पर लोगों की बड़ी संख्या में भीड़ लग गई है। आसपास स्थित दुकानों को बंद करा दिया गया है। जानकारी के मुताबिक सिनेमा चौराहा स्थित रंजीत सिंह छाबड़ा की टायर दुकान जगत एजेंसी के गोदाम में मंगलवार अलसुबह अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। जिसके जिसके बाद गोदाम और दुकान से काला धुआं निकलने लगा। सूचना मिलने के बाद रंजीत सिंह छाबड़ा और अन्य मौके पर पहुंचे। नगर पालिका के दमकल को सूचना दी गई। जिसके बाद से पिछले 2 घंटे से आग पर काबू पाए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन आग गोदाम में लगी होने के कारण उसे बुझा पाना मुश्किल हो रहा है।

बता दें कि टायर दुकान के पड़ोस में ही सेंट्रल बैंक आफ इंडिया की बैंक शाखा है। यदि आग फैलती है तो नगदी को नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। टायर दुकान के आसपास नाश्ते की दुकानें हैं। जिन्हें खाली कराया जा रहा है। रंजीत सिंह छाबड़ा द्वारा स्वयं और कर्मचारियों के माध्यम से दुकान के अंदर रखे टायरों को निकाला जा रहा है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - अब तक के सबसे बड़े सट्टा गिरोह का खुलासा, करोड़ो रुपये के साथ करन चौधरी और सुनील अग्रवाल गिरफ्तार, सक्ती से भी जुड़ रहा है कनेक्शन

मदिरा प्रेमियों को राज्य सरकार ने दिया तगड़ा झटका, 717 शराब दुकानों को बंद करने का आदेश जारी

छत्तीसगढ़ - IPL में सट्टा खेलाते श्याम अग्रवाल और सुरेश अग्रवाल गिरफ्तार, मुख्य सटोरिया रामफल अग्रवाल हुआ फरार

छत्तीसगढ़ - डेम के किनारे अज्ञात युवती की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - डेम के किनारे अज्ञात युवती की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - सट्टा नही खेलाने का दावा करने वाले आकाश टेमरिहा के घर पर रायगढ़ पुलिस ने क्यो मारा छापा, जाने क्या है मामला..

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..

छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज

छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH