रेप के मामले में 06 महीने से फरार कांग्रेस विधायक का बेटा गिरफ्तार , पुलिस ने रखा था 15 हजार का इनाम

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
रेप के मामले में 06 महीने से फरार कांग्रेस विधायक का बेटा गिरफ्तार , पुलिस ने रखा था 15 हजार का इनाम
इंदौर 26 अक्टूबर 2021 - दुष्कर्म के आरोप में फरार चल रहे बड़नगर के कांग्रेसी विधायक मुरली मोरवाल के बेटे करण मोरवाल को इंदौर की महिला थाना पुलिस ने मक्सी से गिरफ्तार कर लिया है। उसे महिला थाना पुलिस इंदौर लेकर पहुंची है। इंदौर पुलिस और महिला थाना पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी। करण पर इंदौर के राजेन्द्र नगर में रहने वाली महिला नेत्री ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। महिला थाना पुलिस ने करण को मक्सी बायपास पर पकड़ा। वह अपने दोस्त राहुल के साथ भागने की फिराक में था। पुलिस ने उनकी कार भी जब्त कर ली है। कुछ ही दिनों में प्रदेश में उपचुनाव होने हैं, ऐसे में हालांकि मोरवाल की गिरफ्तारी के टाइमिंग को लेकर भी राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है।

करीब छह महीने से फरार चल रहा था करण मोरवाल और पुलिस ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था। इस दौरान पुलिस ने करण पर घोषित इनामी राशि को दो बार बढ़ दिया था। पुलिस ने पहले 10000 रुपये से बढ़ाकर इनामी राशि 15 हजार रुपये की थी। इसके बाद कुछ ही दिनों पहले इसे फिर से बढ़ाकर 25 हजार रुपये कर दी थी।कुछ ही दिन पहले प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी चेतावनी देते हुए कहा था कि करण जल्द ही सरेंडर करें नहीं तो ऐसी कार्रवाई की जाएगी जो दूसरे लोगों के लिए नजीर बनेगी।

इसी बीच पुलिस ने करण की तलाश में कई जगह दबिश दी थी। इंदौर पुलिस ने करण की संपत्ति भी राजसात की थी। पूछताछ के लिए उनके छोटे भाई को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जिसके बाद विधायक मुरली मोरवाल को थाने में आना पड़ा था। करण की अग्रीम जमानत के लिए हाईकोर्ट में याचिका लगाई गई थी, जो खारिज हो गई थी। इसके बाद से ही करण की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही थीं। मामले में राजनीति भी गर्मा गई थी। इस बीच पीड़िता पर भी केस वापस लेने का दबाव भी बना। कुछ आडियो भी वायरल हुए थे जिसमें महिला नेत्री और कांग्रेस के शीर्ष नेता की ओर से संदेश लाने वाले व्यक्ति के बीच की बातचीत भी थी।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH